RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार, बगहा में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

बेतिया/ बिहार 19 जनवरी।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में 18 जनवरी की देर संध्या अनुमंडल सभागार, बगहा में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में डीसीएलआर, बगहा सहित बगहा-01 एवं 02 प्रखंड के बीडीओ, सीओ, आरओ, बीपीआरओ, एमओ, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, बीसीओ, राजस्व कर्मचारी, अमीन, पीओ, एलएस आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से विभिन्न कार्यालयों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालयों के विभिन्न पंजियों, अभिलेखों, कैशबुक, स्टॉक पंजी आदि को अद्यतन रखेंगे। कार्यालय तथा परिसर की नियमित रूप से समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कार्यालयों को प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादित करने के लिए तत्परतापूर्वक कार्य करेंगे। लंबित मामलों को अविलंब नियमानुकूल निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर धान अधिप्राप्ति कार्य में सुधार करेंगे। अपेक्षित प्रगति लायेंगे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मृत किसानों/लाभार्थियों को कोई लाभ नहीं मिल सके, इस पर विशेष ध्यान देंगे। योजना के लाभार्थियों का सत्यापन नियमित रूप से होते रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को सुगतापूर्वक उर्वरक मिले, इसे सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ससमय कार्यों को निष्पादित कराना सुनिश्चित किया जाय। अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर कोषांगों का गठन करते हुए ससमय निर्वाचन कार्यों को संपादित किया जाय।
आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नया राशन कार्ड बनाने में शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता नहीं होनी चाहिए। योग्य व्यक्तियों का राशन कार्ड हर हाल में बनाना है और उनको लाभान्वित करना है। इसके साथ ही लाभुकों को निर्धारित मात्रा में ससमय खाद्यान्न मिले, इसे सुनिश्चित करना है। खाद्यान्न वितरण में कटौती होने की शिकायत पर जांच करायी जायेगी और दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व कार्यों का निष्पादन ससमय कराना सुनिश्चित किया जाय ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। दाखिल-खारिज/परिमार्जन कार्य समय पर हो। सर्वें के अनुसार अभियान बसेरा-2 अंतर्गत कार्यों को ससमय निष्पादित कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि सर्वेक्षित भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी के साथ कार्य करें। सीएम डैशबोर्ड से प्राप्त मामलों का तत्परतापूर्वक निष्पादन करें। जमाबंदी को आधार से जोड़ने के लिए कैम्प लगाएं। भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गंभीरता से लें। नियमित रूप से शनिवारीय जनता दरबार का आयोजन थानास्तर पर होना चाहिए। संबंधित अधिकारी कार्यालय में बैठें और कार्यों को निष्पादित कराएं।
चीनी मिल बगहा के जीएम को निर्देश दिया गया कि गन्ना ढुलाई में ओवरलोड नहीं हो, इस पर ध्यान दें। सड़कों पर गन्ना वाहन बेतरतीब तरीके से नहीं रहे, इस हेतु अपने स्तर से भी कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा संवाद कार्यक्रम, आईसीडीएस, मनरेगा, फ्लड आदि की भी समीक्षा की गयी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर डीसीएलआर, बगहा, श्वेतांब, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:दश महाविद्या व नवग्रह मंदिर रमना आरा के पुजारी बने पंडित जितेंद्र तिवारी : महंत सुमन बाबा

rktvnews

आत्मनिर्भरता स्वावलंबन का आधार हैं:अरविंद पाठक

rktvnews

ईएसआईसी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 मनाते हुए सशक्तीकरण पहल के साथ विशेष सेवा पखवाड़े का समापन किया

rktvnews

भोजपुर: सीनियर सिटीजन ने गांधी जी को अर्पित की श्रद्धांजलि,वृद्धों का किया सम्मान।

rktvnews

गढ़वा: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव 22 को आएंगे गढ़वा।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिले के 50 प्रतिशत मतदान केंद्र रहेंगे कैमरे की नजर में, 744 मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेब-कास्टिंग।

rktvnews

Leave a Comment