RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा जिले में मिशन आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ।

जनजातीय बहुल 113 ग्रामों को मिलेगा विकास का नया आयाम।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )17 सितंबर।जिले में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ मिशन आदि कर्मयोगी अभियान का आगाज़ हो चुका है। इस अभियान के तहत गढ़वा के 15 प्रखंडों के 58 पंचायतों के 113 ग्रामों को प्रथम चरण में चुना गया है।
अभियान की शुरुआत आदि सेवा पर्व के अवसर पर हुई, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके प्रथम दिन सिंगल विंडो ग्रीवेंस रिड्रेसल काउंटर,अर्थात आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से अगले पाँच वर्षों तक (2029 तक) जनजातीय बहुल ग्रामों को सभी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।
इन योजनाओं में पक्के मकान, स्वच्छ पेयजल और पक्की सड़कें, बिजली और चिकित्सा सेवाएँ, इंटरनेट की सुविधा, रोजगार एवं स्वावलंबन की पहल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जनजातीय छात्रों के लिए छात्रावास सहित अनेकों योजनाएं शामिल हैं।
इसके लिए सभी ग्रामों में ग्राम सभाएँ आयोजित की जा रही हैं, जहाँ लोगों की आवश्यकताओं का सूचीकरण हो रहा है। आगामी 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा के दौरान इन योजनाओं को ग्राम स्तर पर अनुमोदित किया जाएगा।
यह महत्वाकांक्षी योजना पूरे देश के एक लाख जनजातीय बहुल ग्रामों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की परिकल्पना का हिस्सा है। सरकार ने पूरे भारत के लिए इसके प्रथम चरण के लिए 80 हजार करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।
अभियान का उद्देश्य न केवल बुनियादी ढाँचा उपलब्ध कराना है, बल्कि विकसित भारत 2047 और जनजातीय ग्राम विकास विजन 2030 को मूर्त रूप देना भी है।

Related posts

गिरीडीह:15वें वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा, भुगतान में देरी पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, 7 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जैविक किसान पप्पाम्मल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

अच्छी स्क्रिप्ट और दमदार अभिनय फिल्मों को अमर बनाते हैं: 18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में ‘पोचर’ के निर्देशक रिची मेहता।

rktvnews

केक काट कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

rktvnews

17 टीबी मरीजों को तीसरे माह भी पौष्टिक आहार रेडक्रॉस द्वारा वितरित।

rktvnews

बागपत:दानवीर भामाशाह का जन्म दिवस “व्यापारी कल्याण दिवस” के रूप में मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment