RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने आमजन से घरों पर तिरंगा लगाने की कि अपील।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अलवर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)14 अगस्त। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं सांसद भूपेंद्र यादव एवं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा को अलवर जिला स्थित जगन्नाथ मंदिर से तिरंगा लहराकर रवाना किया तथा तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने जगन्नाथ महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। शहीद स्मारक पर केंद्रीय मंत्री श्री यादव व वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री शर्मा ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान आमजन की सहभागिता के साथ प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है जो प्रगतिशील भारत, देश की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा झण्डा लगाकर राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस को हर्षोल्लास से मनाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धरती मां को कृतज्ञता प्रकट करने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड मां के नाम अभियान संचालित किया गया है जिसके तहत भूरासिद्ध स्थित मातृ वन में जनसहभागिता से विभिन्न प्रजातियों के 8 हजार पौधे लगाए गए है जिससे पर्यावरण संरक्षित होने के साथ-साथ शहरवासियों को शुद्ध वायु मिलेगी।
इस दौरान अलवर जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, नगर निगम के महापौर घनश्याम गुर्जर, पूर्व विधायक जयराम जाटव, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का हुआ समापन

rktvnews

शाहपुर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बङी मात्रा में शराब बरामद।

rktvnews

भोजपुर:सीएबी ने लिटिल चैंप को 39 रनों से हराया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: नगर आयुक्त संग डीएम और एसपी ने किया वृद्धजन आश्रय स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की उच्चस्तरीय समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट- राजस्थान को मिला बेस्ट हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड

rktvnews

Leave a Comment