RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 17 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वें प्रकाश पर्व पर तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर, पटना साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तख्त श्रीहरि मंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आए जत्थेदारों और श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमिटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तलवार, अंग वस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत जाकर वहाँ भी मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी पटना साहिब के अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह एवं महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मलिक, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग, वरीय अधिकारी गण, सिख संगत, सेवादार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:आमजनों की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी:- उपायुक्त

rktvnews

वैशाली:डीएम ने 2 साल के काम को कराया 2 घंटे में।

rktvnews

17 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 : पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों के लिए रवाना।

rktvnews

झारखंड में राज्यपाल राधाकृष्णन व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया किसान समागम का शुभारंभ।

rktvnews

नीतीश कुमार ने अधिकारी के सिर पर गमला रख दिया, प्रशांत किशोर बोले – नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे राज्य का नेतृत्व कर सकें, उनको CM बनाए रखना BJP की मजबूरी।

rktvnews

Leave a Comment