RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

भोजपुर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले में 100 लाभुकों को स्वीकृत्यादेश बांटा।

आरा/भोजपुर 16 जनवरी।कंपकपाती ठंड में जिला पदाधिकारी ने दिया आसरा।जिनका रहने का कोई आसरा नहीं था, वैसे लोगों के लिए जिला पदाधिकारी ने इस कंपकपाती ठंड में बिहार सरकार द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत उनके घर के सपने को सरकार करने के लिए जिले में 100 लाभुकों को स्वीकृत्यादेश बांटा। यह अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, निर्देशक, डीआरडीए, सहायक परियोजना पदाधिकारी , डीआरडीए प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर, कोईलवर ,बड़हरा, संदेश, अगिआंव, प्रखंडों के आवास पर्यवेक्षक आवास सहायक आदि मौजूद थे।
इस योजना का लाभ पाने वालों में कोई गांव के बधार में कोई बांध के नीचे , कोई प्लास्टिक और टिन डालकर, तो कोई खुले आसमान के नीचे कपड़ा डालकर अपना गुजर बसर कर रहा था। आरा प्रखंड के जमीरा निवासी बलदेव शाह तो ऐसे लाभुक है जिनका कुष्ठ रोग से हाथ अपंग हो चुका है और भिक्षाटन कर अपना गुर्जर बसर कर रहे थे। वही मखदुमपुर डुमरा की ज्योति देवी के दोनों बच्चे दिव्यांग पति मजदूर और पॉलिथीन टांगकर ये परिवार रह रहा था। वही शाहपुर के लाभुक दोनों पैरों से विकलांग है। दुनिया की संगीता देवी संदेश की यशोदा देवी बरहरा के विष्णु पासवान जगदीशपुर के संतोष राम आदि अन्य ऐसे ही लाभुक है।
जिला पदाधिकारी ने सभी लाभुकों को यह हिदायत भी दी कि 31 मार्च 2024 तक हर हालत में घर का निर्माण कर लेना होगा। सरकार के द्वारा तीन किश्तों में 12000/- की राशि उपलब्ध करायी जा रही है उसे किसी भी कीमत में किसी अन्य कार्य में खर्च नहीं किया जाए, अन्यथा कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। छलकते आंसुओं के साथ चयनित लाभुकों ने डीएम साहेब के आभार व्यक्त किया। डीएम ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नियमित रूप से पर्यवेक्षण करते हुए 31 मार्च तक शत-प्रतिशत लाभुकों का घर बनवाने का निर्देश दिया।

Related posts

जयपुर:बच्चों को दृष्टिगत रखकर हो योजनाओं का क्रियान्वयन:शासन सचिव

rktvnews

विधानसभा चुनावों में उलटफेर के साथ होगा 2024 का अंत।

rktvnews

भोजपुर पुलिस और प्रशासन की अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी।

rktvnews

भोजपुर:प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गये स्व रामेश्वर प्रसाद सिन्हा।

rktvnews

भोजपुर:आप पार्टी का बाबासाहेब पर अवांछित टिप्पणी के विरोध में आरा स्टेशन परिसर में सभा और पुतला दहन।

rktvnews

भोपाल:बिहारी लाल सोनी “अनुज” के मुक्तक संग्रह “सृजन सरिता” का हुआ विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment