RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर जिले मे अपराध चरम पर: दुर्गा राज

पूर्व मुखिया विनोद सिंह का कुशलक्षेम लेने पहुंचे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज

अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त रहता है,जिससे प्रशासन मुकदर्शक बना रहता है:दुर्गा राज

आरा/भोजपुर 13 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जिले मे बढ रहे अपराध पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिले मे अपराधियों का मनोबल बढा हुआ है।प्रतिदिन जिले मे हत्या सहित अपराध बढे है। जिले मे अपराध बढने का एक ही कारण है कि उन्हे सरकार से संरक्षण प्राप्त है,जिसके कारण पुलिस प्रशासन भी मुकदर्शक बनी हुई है। उक्त बाते जिलाध्यक्ष ने पिछले दिनो भाजपा नेता पूर्व मुखिया पर गोली चलने के बाद इलाजरत विनोद सिंह से मिलने के बाद कही।उन्होने कहा कि हमारे पार्टी के नेता की हत्या करने का प्रयास किया गया।उन पर दिन दहाड़े गोली चली, इससे प्रमाणित होता है कि इस निरंकुश सरकार मे कोई भी सुरक्षित नही है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होने प्रशासन से मांग की है की अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हे सजा दिलाई जाए।यूनियन कहा की आज भोजपुर जिला सहित पूरे बिहार मे अपराध बढ चुका है।जनता परेशान और असुरक्षित है।

Related posts

पितृपक्ष मेला के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को यातायात सुविधा के मद्देनजर ऑटो और ई रिक्शा चालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गंगा दशहरा: सेल्फी बनी मौत का कारण😟

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर हरदा हादसे में घायल नागरिकों का हाल-चाल पूछा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

निजी विश्वविद्यालयों की बाढ़ या उच्च शिक्षा का विस्तार?

rktvnews

बक्सर:आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment