
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सुदूर दियारा क्षेत्र स्थित दामोदरपुर, बहोरनपुर सहित कई गाॅव के गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल एवं गर्म वस्त्र का वितरण राजद नेता मदन यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजद नेता मदन यादव ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय एवं वंचित परिवारों के बीच कंबल एवं गर्म वस्त्र का वितरण किया गया ताकि उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके। इस अवसर पर राजद नेता मदन यादव, अवकाश प्राप्त डीएसपी देव पूजन प्रसाद, कालू मिश्रा, सोनू सरगम, मुन्ना गोंड, त्रिवेदी सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे।
