RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:राज्य के सभी मतदान केंद्र एवं उनके क्षेत्र को जियो फेंसिंग कराने की तैयारी में जुटा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय।

जियो फेंसिंग से मतदान केंद्र और उसके क्षेत्रों की तय होंगी सीमाएं।

मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेंसिंग के ट्रेनिंग का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया शुभारंभ।

11 से 13 जून तक राज्य के निर्वाचन से संबंधित विभिन्न स्तर के अधिकारियों को बैचवार दी जा रही एक दिवसीय ट्रेनिंग।

RKTV NEWS/रांची(झारखंड )12 जून।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर रहनी चाहिए, जिससे मतदान के समय क्यू–मैनेजमेंट और वोटिंग की स्पीड बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को सुविधा हेतु राज्य में विभिन्न मतदान केंद्रों की सीमाओं को जियो फेंसिंग के माध्यम से चिन्हित एवं ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं एवं उनके घरों तक पहुंचने में आसानी होगी। इस प्रक्रिया के सम्पन्न होने के बाद सभी बीएलओ के अपने-अपने क्षेत्र निर्धारित होंगे एवं ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता अपने लोकेशन से ही अपने मतदान केंद्र, उसका लोकेशन एवं अपने बीएलओ को जान पाएंगे। के. रवि कुमार बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों के मतदान से संबंधित विभिन्न स्तर के अधिकारियों को मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेंसिंग के ट्रेनिंग के दौरान संबोधित कर रहे थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 11 से 13 जून तक चलने वाले इस ट्रेनिंग सत्र में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेंसिंग के बारे में पुडुचेरी, भारतीय जनगणना कार्यालय एवं आईटी के विशेषज्ञों के अनुभवों को संकलित कर बनाए गए प्रशिक्षण मॉड्यूल से विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेंसिंग के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। धुर्वा सेक्टर के क्षेत्रों का भ्रमण कराते हुए नजरी-नक्शा तैयार करने एवं मैप के की-पॉइंट्स को अंकित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरान्त प्रतिभागियों के विभिन्न टीमों द्वारा इसे अलग-अलग प्रैक्टिकल के तौर पर तैयार कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन भी होगा, कम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुनः ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी, विभिन्न जिलों से आए उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं संबंधित जिलों के कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

झारखण्ड:10 कमल फूल और एक केला ईवीएम में कैद : आदित्य साहू

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जीएमसीएच बेतिया में ‘दीदी की रसोई’ ने मनाया दूसरा वर्षगांठ, मरीजों को मिल रहा स्वच्छ व पौष्टिक भोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना अन्तर्गत “पोषण भी- पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 30 करोड़ 56 लाख रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जशपुर जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश से महाविद्यालयों के कार्य बाधित,शत प्रतिशत हड़ताल सफल :चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

भोपाल:शिक्षकों के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना लागू- 322 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment