RK TV News
खबरें
Breaking News

बगहा:जमीन पाकर गदगद हुए भूमिहीन लाभुक।

छुपा नहीं सके खुशी, आंखों से छलके आँसू।

खुद का आशियाना बनाने का सपना लेने लगा मूर्त रूप।

बसेरा-दो कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी ने भूमिहीनों को दी ज़मीन।

अब आपका भी अपना घर होगा : जिलाधिकारी।

भूमिहीनों के बीच डीएम ने बांटा बासगीत पर्चा।

RKTV NEWS/बगहा (बिहार)29 अगस्त।बगहा अनुमंडल क्षेत्र के 80 भूमिहीन व्यक्तियों को आज अभियान बसेरा-02 अंतर्गत 5-5 डिसमिल वासभूमि पर्चा का वितरण किया गया। पर्चा वितरण का कार्यक्रम अनुमंडल सभागार, बगहा में सम्पन्न हुआ। पर्चा वितरण कार्यक्रम में सांसद, वाल्मीकिनगर, सुनील कुमार, विधायक, वाल्मीकिनगर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह, माननीय विधान पार्षद, भीष्म सहनी सम्मिलित हुए और भूमिहीन व्यक्तियों को पर्चा सौंपा।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अभियान बसेरा-2 के तहत पर्चा दिया गया। जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय ने उपस्थित भूमिहीन परिवारों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग किसी न किसी वजह से भूमिहीन हैं, लाचार हैं, ख़ुद ज़मीन ख़रीद नहीं सकते उन्हें 3 से 5 डिसमील ज़मीन देने का प्रावधान है। अगर सरकारी ज़मीन उपलब्ध नहीं है तो ख़रीद कर भी देने का प्रावधान है। जिलाधिकारी ने कहा की 80 भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए पर्चा दिया गया है। जमीन उपलब्ध होने के बाद घर बनाने के लिए राशि मुहैया कराई जाएगी। विभिन्न आवास योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाकर उन्हें अपना घर बनाने में जिला प्रशासन मदद करेगी।
जिलाधिकारी ने योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि 1 अप्रैल 2023 से दूसरा चरण शुरू हुआ है। जिसमें 9500 भूमिहीन लोग चिन्हित किए गए हैं जिनके बीच ज़मीन का पर्चा वितरित होना है। उपस्थित भूमिहीनों के बीच भूमि वितरण के साथ दूसरे चरण की योजना की शुरुआत बगहा से हो चुकी है। ग़रीब भूमिहीनों लोगों के पास ज़मीन न होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाता था। भूमि मिलने के बाद उन्हें इनका लाभ मिलेगा और अपने परिवार के साथ अपने घर में रहेंगे।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है। सभी लोगों का सहयोग इसमें मिला है।इसलिए यह सामूहिक सफलता है।
अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सब कुछ काफ़ी पारदर्शी है। जो यहाँ भी ऑनलाइन दिखाया जा सकता है। दूर बैठा कोई चाहें तो ऑनलाइन सारे तथ्यों की जाँच कर सकता है। जियो टैगिंग की मदद से सब कुछ पारदर्शी तरीक़े से किया गया है।
जिलाधिकारी से पर्चा प्राप्त होने के बाद सुभागी देवी ने कहा कि ज़मीन मिलने के बाद आज काफ़ी गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। वहीं दूसरे लाभार्थी मीरा देवी ने कहा कि आज का दिन उनके लिए यादगार है। अपना ज़मीन होना समाज में मान-सम्मान दिलाता है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा,  अंजेलिका कृति सहित बगहा अनुमंडल के सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

आईएनएस सुदर्शिनी ने लोकायन 26 के पहले पोर्ट कॉल को पूरा किया, भारत–ओमान समुद्री संबंधों को मजबूत किया।

rktvnews

भोजपुर:वैदिक रीति से मना गृहस्थ गुरु डॉ शशि बाबा का 25वाँ विवाह वर्षगांठ महोत्सव।

rktvnews

मेले का एक्सटेंशन नहीं, अफवाहों पर ना दें ध्यानः डीएम प्रयागराज

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों के लिए सिंगल विंडो एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर लॉन्च किया।

rktvnews

पीएम धन-धान्य कृषि योजना के तहत स्थानीय स्तर पर शुरू किये जायेंगे पशु स्वास्थ्य अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सीहोर में मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment