RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा ने की बैठक।

सहारा इंडिया के खाताधारकों का रुपया लौटाने की मांग पर आंदोलन होगा तेज:क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 06 जनवरी।सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के संयोजक और भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने एक ब्यान जारी कर संवाददाताओं को बतलाया कि आज दिन के 12 बजे से जे.पी.स्मारक आरा के पास सहारा इंडिया के खाताधारकों और ऐजेन्टों की संयुक्त बैठक हुई. जिसमें सहारा इंडिया के खाताधारकों के डुबे हुए रुपये को मूल-धन सूद सहित वापस करने के सवाल पर गहन विचार विमर्श हुआ।बैठक में तय किया गया कि सभी खाताधारक अपने रुपये की बरामदगी तक कानूनी लड़ाई के साथ साथ आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार करेंगे। इस बैठक कि अध्यक्षता भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा के संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी ने की।
सहारा इंडिया के खाताधारकों को संबोधित करते हुए क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी की सरकार सहारा इंडिया के निवेशकों का पैसा लौटाने की इच्छुक नहीं है।क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि अगर सरकार की मंशा रुपया लौटाने की होती तो सुप्रिम कोर्ट ने छोटे निवेशकों के रुपये लौटाने के लिए 5000 करोड़ रिलिज किया था पर सहकारिता मंत्री आमित साह जी की निष्क्रियता की वजह से महज 208 करोड़ रुपया ही लौटाया जा सका।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आगामी बजट मे सहारा इंडिया के खाताधारकों का रुपया लौटाने का प्रावधान नहीं होता है तो सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा 2 फरवरी 2024 को देश के प्रधानमंत्री के साथ साथ सहकारिता मंत्री का भी पुतला फूंक डालेंगे।
आज की बैठक मे शामिल प्रमुख लोगों मे मनोज कुमार सिन्हा, राजु प्रसाद उर्फ नेता जी, राजीव रंजन, विजय कुमार चौधरी, सियाराम यादव ,सुरेन्द्र प्रसाद, शान्ति देवी, उषा देवी, निलम देवी, सबिना खातुन,रंजु देवी.लिलावती देवी,कृष्णा प्रसाद आदि थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में 3 सिंचाई योजनाओं के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य की मिली स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर : देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

नव वर्ष एक संकल्प

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणधीन बापू टॉवर का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: विधानसभा चुनाव को ले चौकीदार परेड आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment