
गया/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अगस्त। अभय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गया में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी विकास वैभव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मगध क्षेत्र में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
समारोह को संबोधित करते हुए विकास वैभव ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण के लिए प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि गांव से लेकर शहर तक आम लोगों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।उन्होंने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी यूनिट के शुभारंभ पर संस्थान के चिकित्सकों एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और मगध क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।
