RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नारनौल:एसडीएम मनोज कुमार ने किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 28 दिसंबर। एसडीएम मनोज कुमार ने आज जिला के नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जायजा लिया।
जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा निजामपुर रोड पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र पर उन्होंने वहां पर दाखिल मरीजों से हालचाल पूछा। इसके बाद सरकारी अस्पताल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। यहां के संचालक डॉ अनिल यादव को निर्देश दिए कि इस नशा मुक्ति केंद्र पर जल्द ही नशे के रोगियों को भर्ती करके उनका इलाज शुरू किया जाए। अभी तक यहां पर ओपीडी मरीजों को देखा जाता है। यहां पर मौजूद ओपीडी के मरीजों के साथ भी उन्होंने विस्तार से बातचीत की।
इस मौके पर उन्होंने रिकॉर्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सारा रिकॉर्ड दुरुस्त लिखा जाए।
एसडीएम ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। समाज में जो परेशानियां हैं उनमें नशा भी एक कारण है। ऐसे में युवाओं को खेलों व शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए और इस तरह की बुराइयों से दूर रहना चाहिए।
इस मौके पर सीएमओ डॉ रमेश चंद्र आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, डा अनिल यादव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोहताश रंगा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा आयोजित मौखिक परीक्षा में शोधार्थी रमेश कुमार सफल,हेड प्रो ललित कुमार ने दी बधाई।

rktvnews

भोजपुर : झोपड़ी मे आग लगने से गाय समेत सामान जले।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उमरिया:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी।

rktvnews

भोजपुर:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का किया स्वागत।

rktvnews

महादेवा हनुमान मंदिर में जरूरत मंदों के बीच साड़ी वितरित।

rktvnews

Leave a Comment