चलते हुए विकास करना ही परिवर्तन है और जो नहीं चलता रूग्ण हो जाता है:पुलिस अधीक्षक भोजपुर
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसम्बर।स्थानीय ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय का 18 वां वार्षिकोत्सव ‘परिवर्तन’ थीम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वन्दना और विधिवत उदघाटन पुलिस अधीक्षक,भोजपुर प्रमोद कुमार यादव, उपविकास आयुक्त विक्रम वीरकर, भाई ब्रह्मेश्वर, प्रो. रणविजय, डॉ. कुमार जितेन्द्र, सुमन जैन, डॉ. आदित्य बिजय जैन, डॉ. सीपी जैन, प्रदीप नारायण दास आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक डॉ.आदित्य बिजय जैन ने किया। समारोह का थीम ‘परिवर्तन’ पर पांच दशक पहले से लेकर आधुनिक काल की उन्नति की झलकियों की अनोखी प्रस्तुति दर्शनीय रही।
मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक भोजपुर ने कहा कि ‘‘जीवन में चलते रहना सबसे जरूरी है और चलते हुए विकास करना ही परिवर्तन है और जो नहीं चलते वे रूग्ण हो जाते है।’’ उन्होंने अभिभावकों से बच्चों में नैतिक शिक्षा देने पर बल दिया और कहा कि बच्चों का प्राथमिक विद्यालय उनका परिवार ही होता है।विद्यालय में शिक्षक तो कुछ समय के लिए ही शिक्षा देते हैं और अनुशासन सिखाते हैं।बच्चों को पुरस्कृत करने से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों के प्रदर्शन पर अभिभावक गर्व कर रहे हैं। अभिभावकों से कहा कि कोई कोई बच्चा सभी क्षेत्रों में सम्पूर्ण नहीं हो सकता है।हमें 100 प्रतिशत की खोज में 40 से 50 प्रतिशत वाली चीज को खो नहीं देना चाहिए।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीपी जैन ने गत् वर्ष हुए विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। जैसे सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में आकृति को गणित में और शान्तनु कुमार को गणित और संस्कृत विषय में शत् प्रतिशत अंक प्राप्त करना, हरिओम को रामानुजम विज्ञान में बेस्ट परफॉरमेन्स के लिए पुरस्कार प्राप्त करना, ई-डैक के राष्ट्रीय स्तर पर कई छात्रों को पुरस्कार प्राप्त करना आदि विद्यालय के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. रण विजय कुमार, भाई ब्रह्मेश्वर ने भी अपने उद्गार दिया।कार्यक्रम में हेमन्त कुमार अग्रवाल, डॉ. कुमार जितेन्द्र, डॉ. सविता रूंगटा, मनोज खेमानी, डॉ. हर्षित बिजय जैन, मातादीन अग्रवाल, प्रेम शंकर, नीशित ज्ञान, प्रदीप नारायण दास, चतुरानन ओझा, रवि चन्द्र अग्रवाल, विभू जैन, डॉ. अन्नपूर्णा प्रसाद, रौशन जैन, संजय जालान, डॉ. विकास कुमार जैन, प्रो. शशि, राजेश अग्रवाल, रेशु जैन, जिनवाणी जैन, अरिहन्त, सिद्ध, सालिका, अंकिता, अजय राय, मेजर राणा, अनिल जैन, साकेत जैन, जय प्रकाश अग्रवाल, डॉ. किरण, अभिषेक, मनीष जैन, रोहित आदि के साथ हजारों अतिथि, अभिभावक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वाईस प्रिंसिपल डॉ. सर्वेश कुमार ने किया।

चलते हुए विकास करना ही परिवर्तन है और जो नहीं चलता रूग्ण हो जाता है:पुलिस अधीक्षक भोजपुर