RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम का किया निरीक्षण।

कान्हाचट्टी प्रखंड के चारु पंचायत पहुंचे उपायुक्त

जेएसएलपीएस के दीदियों के बीच चेक,लाभुकों के बीच योजनाओं के स्वीकृति पत्र का किया वितरण

मतदाता सूची विषेश संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के इंट्री कार्य का किया बिंदूवार समीक्षा।

चतरा/झारखंड 23 दिसंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का जायजा लेने कान्हाचट्टी प्रखंड के चारु पंचायत सचिवालय पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पहुंच एक एक कर लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात कल्याण मंच पर पहुंच द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया और झारखंड स्टेट लाइलीहुड प्रमोशन सोसायटी के दीदियों के बीच आत्मनिर्भर बनाने हेतु चेक के माध्यम से राशि का वितरण,लाभुकों के बीच योजनाओं का स्वीकृति पत्र व समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित गोदभराई रस्म में भी शामिल हुएं।

सुपर चेकिंग के तहत नए मतादातों से किया मुलाकात

वहीं प्रखंड क्षेत्र के बूथ नंबर 417 एवं 493 राजकीय बुनियादी विद्यालय कान्हाचट्टी पहुंच। उन्होंने सुपर चेकिंग के तहत बूथ नंबर 417 के नए मतदातों से मिल चुनाव में मतदाओ के महत्व को बताया । इसके अलावे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कान्हाचट्टी हुलास माहतो से लिया। इसमें नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने, फोटो अपडेशन, नाम विलोपित करने, पीएसई ( फोटो सिमलर इंट्री) और डेमोग्राफिक सिमिलर इंट्री को अनिवार्य रूप ऑनलाइन करते हुए निष्पादित करने का निर्देश दिया।

Related posts

दुमका:राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का उत्साह और जोश के साथ दुमका आउटडोर स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजन।

rktvnews

सी.बी.आई.सी. ने भारतीय सीमा शुल्क के नाम पर की जाने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ अभियान चलाया।

rktvnews

दरभंगा:09 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु 20 बेंचों का हुआ गठन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का किया विमोचन

rktvnews

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा, भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) तथा भारतीय सांख्यिकी सेवा के परिवीक्षार्थी राष्ट्रपति से मिले।

rktvnews

बिहार:PK ने CAG रिपोर्ट पर सरकार को घेरा, बोले – बिहार की गरीब जनता का 70 हजार करोड़ रुपया कहां खर्च किया इस पर सरकार चुप है, इसमें NDA के अलावा तेजस्वी यादव भी शामिल हैं।

rktvnews

Leave a Comment