RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

वैशाली:जिलाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा उच्च न्यायालय, पटना में लंबित वादों की समीक्षा की गयी।

वैशाली/ बिहार 22 दिसंबर।जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में उच्च न्यायालय, पटना में लंबित वादों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा मनोज कुमार के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष सी०डब्लू० जे०सी० के कुल 508 मामले प्राप्त हुए जिसमें 408 मामलें में शपथ-पत्र ससमय दायर कराया गया है। उन्होंने बताया कि एमजेसी के 69 मामलों में से 55 मामलों में अनुपालन के उपरांत माननीय न्यायालय में कारण पृच्छा दायार कर दिया गया है। प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि इस अवधि में एलपीए के 14 मामलें प्राप्त हुए जिसमें सभी का ससमय जबाव दायार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी के 03 मामले प्राप्त हुए जिससे संबंधित शपथ-पत्र माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दायर कर दिया गया है।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि संबंधित पदाधिकारी उच्च न्यायालय में दायार वादों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी के द्वारा इस वर्ष के अंत तक सी०डब्लू० जे०सी० के लंबित 91 तथा एमजेसी के 15 वादों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलाधिकारियों को अतिक्रमण के मामलों पर विशेष ध्यान देने तथा अतिक्रमण से संबंधित स्थलीय जाँच कर ससमय अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को न्यायालय नहीं जाना पड़ें। जिलाधिकारी के द्वारा सरकारी कार्य एवं सेवांत लाभ से संबंधित मामलों का ससमय निष्पदान करने का भी निर्देश दिया गया।
इसी बैठक में जिलाधिकारी ने जन शिकायत के लंबित मामलों की समीक्षा की और सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को इस माह के अंत तक सभी मामलों को निष्पादित कर देने का निर्देश दिया गया।

Related posts

पटना : पंच मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट में होगा श्रीराम कथा (प्रवचन) का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 2026 सीजन के लिए खोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 जुलाई 24

rktvnews

9 सितंबर को आयोजित लोकादलत में अधिकाधिक वादों के निपटारें हेतु विधि प्राधिकार सचिव ने न्यायिक दंडाधिकारियो संग की बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक सम्पन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

2024 में अपने साथ सुख और समृद्धि भी लेकर आ रहे श्रीराम!भव्य राम मंदिर के साथ ही 2024 में अयोध्या में पूरे होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स

rktvnews

Leave a Comment