RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर एसपी आवास के सामने रात्रि में घटित चोरी की घटना का उद्भेदन,4 गिरफ्तार।

गिरफ्तार चोरों के साथ भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव

आरा/भोजपुर 22 दिसंबर। विगत 16 दिसंबर की रात्रि में भोजपुर एसपी आवास के सामने स्तिथ अमित फोनेक्स और कुछ ही दूरी पर स्तिथ सौरभ फैशन में की गई चोरी की घटना जिसे लेकर नवादा थाना की रात्रि गस्ती की टीम और एसपी आवास के कुछ सिपाहियों को निलंबित भी किया गया था का भोजपुर पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विदित हो की उक्त दोनो दुकानों से चोरों ने 16 दिसंबर की रात्रि में मोबाइल दुकान से हजारों के मोबाइल और 11000 रुपए नगद के साथ ही गारमेंट की दुकान से 12000 रुपए नगद और लगभग 30 हजार मूल्य के कपड़ो को चुरा लिया था। जिसे लेकर अमित फोनेक्स के मालिक लहंगा डुमरिया निवासी अमित कुमार सिंह के द्वारा 17 दिसंबर को नवादा थाना में उक्त चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। जिसपर पुलिस ने चोरी की घटना का उद्भेदन करने और चोरो की गिरफ्तारी करने हेतु सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित नवादा थाना अध्यक्ष, डी आई ई यू , सहित प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक जिसान अशरफ नवादा थाना के साथ एक टीम का गठन किया था।गठित टीम ने तकनीकी रूप से और सूचना संकलन कर इस घटना का उद्भेदन करते हुए इसमें संलिप्त 4 चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में कृष्णगढ़ ओपी क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी निवासी मंटू कुमार, पोरहा महुली घाट के विकास कुमार ,सहार थाने के अनुआ निवासी अभिषेक कुमार और नगर थाना क्षेत्र मौलाबाग निवासी अंकित कुमार शामिल हैं जिनके पास से चोरी में उपयोग किए गए लोहे का रॉड,04 मोबाइल 2 जिंस और एक शर्ट को बरामद किया है।

Related posts

गिरीडीह:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची निर्माण हेतु सभी अंचलों में चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज असम में 44,703 सफल उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

भोपाल:जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए 16,720 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री चौहान को ब्रह्मकुमारियों ने भेंट की ट्रॉफी।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने IIT, रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को वर्चुअल किया संबोधित।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर ओपी व करनामेपुर ओपी को किया गया थाना में उत्क्रमित।

rktvnews

Leave a Comment