पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीर्णोद्धार कराए गए इंडोर स्टेडियम बांका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंडोर स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे बैडमिंटन खिलाड़ियों से बातचीत की। खिलाड़ियों ने इंडोर स्टेडियम में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताते हुए कहा कि यह हम लोगों के लिए काफी उपयोगी और सुविधाजनक है।
इसके लिए हम सभी आपका स्वागत करते हैं और आपके प्रति आभार प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खिलाड़ियों से कहा कि पढ़ना काफी आवश्यक है। इसके साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास ठीक ढंग से होता है। आप सब मन लगाकर पढ़िये, खेलिये और आगे बढ़िये। इस दौरान स्थानीय महिला कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
previous post
