RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

तीन भाइयों की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर भाकपा माले के नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंच परिजनों से मिल जताया दुख,की शोक सभा।

आरा /भोजपुर 16 दिसंबर । आज भाकपा माले के नेताओं ने सदर अस्पताल आरा पहुंच बीती रात्रि सड़क में तीन भाइयों की मौत पर पहुंच गहरा शोक व्यक्त किया।
विदित हो की अलीपुर(आरा मुफ्फसिल)के निवासी1.धनजीत कुमार उम्र 20,पिता-भरत पासवान,2.शिवलगन पासवान उम्-23 वर्ष,पिता-जयपत पासवान 3.कुदंन कुमार उम्र 22 पिता-बितन‌ पासवान ये तीनों सभी युवक अपने चचेरे भाई थे!ये तीनों भाई किसी काम से केस अपनी मोटरसाइकिल से दानापुर गये थे!दानापुर से लौटते समय बीती रात्रि लगभग 10:30 बजे सकड्डी के पास पीछे से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया और तीनों युवकों की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई!घटना‌ की खबर पर भाकपा माले पार्टी की नेताओं की टीम आरा सदर अस्पताल पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली।
नेताओं ने बताया की पोस्मार्टम होने के बाद तुरंत भोजपुर जिलाधिकारी से बात हुई और जिलाधिकारी ने बहुत जल्द ही पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपए एवं श्रम विभाग एक-एक लाख और मुख्यमंत्री समाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत 20 हजार देने आश्वासन दिया गया।
आरा सदर अस्पताल परिसर में भाकपा-माले द्वारा शोक सभा आयोजित की गई!शोक सभा में भाकपा-माले राज्य स्थाई समिति सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद,राज्य कमेटी सदस्य व आरा मुफ्फसिल प्रखंड सचिव बिजय ओझा,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,आरा नगर कमेटी सदस्य रौशन‌ कुशवाहा,गड़हनी प्रखंड कमेटी सदस्य प्रदुम्न पासवान,व्यासमुनी पासवान,अखिलेश कुमार पासवान,जिला पार्षद धनंजय यादव,पूर्व मुखिया राजेश्वर पासवान शामिल थे!
शोक सभा का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया।

Related posts

रोहतास:जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

rktvnews

समस्तीपुर:कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वावधान में कविगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने व्यवसाई से लूट की घटना का किया उद्भेदन! संलिप्त 2 अपराधियों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

वस्त्र मंत्रालय ने तकनीकी वस्त्र के विभिन्न क्षेत्रों में 103 करोड़ रुपये मूल्य की 11 अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

दुमका:“आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के तहत काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत में शिविर आयोजित।

rktvnews

देवघर:नगरपालिका आम चुनाव, डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को किया जा रहा है रवाना।

rktvnews

Leave a Comment