प्रत्येक विकासखंड से अच्छा कार्य करने वाले अध्यापकों को किया जाएगा सम्मानित।
बागपत/उत्तर प्रदेश 16 दिसम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के अंतर्गत शासी परिषद व प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा जिन विद्यालयों में कम सुविधाएं हैं उन में मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने के सम्बंध में संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास शासी परिषद बजट से प्रत्येक विकासखंड के चयनित विद्यालयों में मूलभूत अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई जाएं जिनमें छात्रों के बैठने के लिए अच्छा फर्नीचर ,खेल उपकरण, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, बाउंड्री वॉल इत्यादि का कार्य किया जाएगा उन्होंने संबंधित को प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश दिए जिसमें निवाड़ा का प्राथमिक विद्यालय, कन्या जूनियर हाई स्कूल बागपत ,बरनावा का विद्यालय ,छपरौली नंबर 1व 6 , अंगदपुर में स्मार्ट क्लास ,बड़ौत में राजकीय पुस्तकालय भवन में फर्नीचर किताबों की व्यवस्था ,चौधरी चरण सिंह विद्यालय में बाउंड्री वॉल, कस्तूरबा आवासीय छपरौली में अत्यधिक फैसिलिटी देने पर वल दिया उन्होंने अहेड़ा व घाटोली , गोना बंदपुर के विद्यालय में भी बेहतर सुविधाएं खनिज फंड से करने के लिए संबंधित अधिकारियों से प्रस्ताव लिए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इस कार्य को कराए जाने के लिए कार्य दाई संस्था पीडब्ल्यूडी को चयनित किया है जिलाधिकारी ने बल दिया है कि कम सुविधाओं वाले विद्यालयों को विकसित किया जाएगा उनमें शिक्षा व्यवस्था की विशेष मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में मुख्य फोकस रहेगा जिलाधिकारी शिक्षा स्वास्थ्य के प्रति बेहद गंभीर हैं उन्होंने कहा शिक्षा अच्छी होगी तो जनपद विकास की ओर बढ़ेगा।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति ,मिशन कायाकल्प एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 19 पैरामीटर में जनपद के विद्यालयों की स्थिति अच्छी हो विद्यालयों में वातावरण हरा-भरा हो विद्यालयों के अध्यापकों में शिक्षा के प्रति नौकरी से अलग हटकर मानवीयता की भी दृष्टि उनके अंदर होनी चाहिए अपने बच्चों की तरह शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा दें उन्होंने कहा कि प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जो बच्चे बर्ष 2000 के बाद पढ़कर विद्यालयों से निकले हैं ऐसे विद्यालय के पुरातन छात्र प्रत्येक विकासखंड से 10- 10 छात्रों को चयनित कर उनकी आज के समय की उपलब्धि को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया जाए कि वह अपना किन क्षेत्रों में अच्छा योगदान दे रहे हैं जो राष्ट्र के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है ।
इसी क्रम में उन्होंने दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में शिक्षा और स्वास्थ्य में अच्छा योगदान देने वाले को भी चयनित कर सम्मानित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जो अध्यापक अपने विद्यालय के प्रति गंभीर है शिक्षा के प्रति लगाव है शिक्षा परिसर को अपना घर समझता है और जिन्होंने हर क्षेत्र में अच्छा अनुकरणीय कार्य किया है ऐसे अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा एएनएम को सम्मानित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने विकास खंड अधिकारी पिलाना व बिलोनी को अपने ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों पर फोकस करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि पिलाना और बनौली की स्कूलों की स्थिति अच्छी से अच्छी होनी चाहिए हम सब का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है और उनको अच्छा भविष्य बनाना है।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, जिला खनन अधिकारी सोमेंद्र तिवारी,वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना सहित आदि उपस्थित रहे।


प्रत्येक विकासखंड से अच्छा कार्य करने वाले अध्यापकों को किया जाएगा सम्मानित।