RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने विजय दिवस के शहीदों को किया नमन।

भोपाल/मध्यप्रदेश 16 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजय दिवस के अवसर पर भोपाल के शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर लास्ट पोस्ट धुन के बीच पुष्प-चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया एवं उनके शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजय दिवस के अवसर पर भोपाल के शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर लास्ट पोस्ट धुन के साथ पुष्प-चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया एवं उनके शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक पर मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि आज का दिन भारत वर्ष के लिए गौरव का दिन है। आज भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी और उसे पश्चिमी व पूर्वी पाकिस्तान के रूप में दो भागों में बांटा था, यह हमारे सैनिकों के पराक्रम की पराकाष्ठा थी। सेना के तीनों अंगों, वायु सेना-थल सेना व जल सेना ने भारत सरकार के निर्णय का द्रुत गति से पालन करते हुए पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को बंदी बनाकर उनकी योजना को असफल किया था। देश को यह गौरवशाली क्षण देने वाले सभी बलिदानी अमर शहीदों का स्मरण करते हुए उनके शौर्य और पराक्रम को नमन है। हमें हमारी सेना पर गर्व है। इस अवसर पर पूर्व वन मंत्री कुंवर विजय शाह उपस्थित थे।

Related posts

चितौड़गढ़:प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा 10 मिनट में टंगवाए गए 250 परिण्डे।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त की पहल पर ग्रामीण बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई 200 इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, आईसीडीएस को सौंपा।

rktvnews

बक्सर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला प्राधिकार अध्यक्ष आनंद नंदन सिंह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।

rktvnews

भीमराव अंबेडकर और आज: विचारों का आईना या प्रतीकों का प्रदर्शन?

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्वर्गीय एन. टी. रामराव पर स्मारक सिक्का जारी किया।

rktvnews

भोजपुर : सहजौली के चंचल ने किया बीपीएससी क्रैक! बने राजस्व अधिकारी! परिवार का बढाया मान-सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment