RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोजपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोजपुरी में भाषण से लोगों में दिखा उत्साह का संचार।

मां आरण्य देवी,बखोरापुर वाली काली माई और महथिन माई सहित बाबू कुंवर सिंह की धरती को किया नमन।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने आरा के मझौवा में चुनावी जनसभा को किया संबोधित।

शाहाबाद के NDA घटक दलों के प्रत्याशियों के जीत का किया आह्वाहन।

लाखों की भीड़ ने किया प्रधानमंत्री का जोश और उल्लासपूर्वक अभिनंदन।

 बच्चों ने प्रधानमंत्री की बनाई पेटिंग,किया  प्रदर्शन।

जदयू महानगर अध्यक्ष देवी दयाल राम ने जदयू के झंडे के साथ किया अभिवादन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 नवंबर।आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आरा में NDA गठबंधन द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आगमन हुआ।
देश के प्रधानमंत्री को सुनने और देखने वाले लाखों लोगों की भीड़ भोजपुर सहित बक्सर की आरा की सड़कों पर देखी गई।लाखों समर्थकों ने अपने अपने स्तर से देश के प्रधानमंत्री का जोश और उल्लास के साथ अभिनंदन किया।
आरा के मझौवा हवाई अड्डा मैदान पर एक विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री के जनसभा मे रालमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक सह विधानसभा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री सह जगदीशपुर विधानसभा प्रत्याशी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, विधानपार्षद सह संदेश विधानसभा प्रत्याशी राधाचरण साह,तरारी विधायक सह प्रत्याशी विशाल प्रशांत,अगिआंव विधानसभा प्रत्याशी महेश पासवान, शाहपुर प्रत्याशी राकेश ओझा,ब्रह्मपुत्र विधानसभा प्रत्याशी हुलास पांडेय,डुमरांव विधानसभा प्रत्याशी, मनेर विधानसभा प्रत्याशी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, हम जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा,विधानपार्षंद जीवन कुमार,भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा,भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा,अशोक भट्ट,मिथिलेश कुशवाहा सहित एनडीए नेता मंचासीन थे। जनसभा की अध्यक्षता भाजपा भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की। जनसभा का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा ने की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंच पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा माँ आरण्य देवी का मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंच पर आसीन होते ही जनसभा मे उपस्थित लाखो लोग मोदी,मोदी का नारा लगाने लगे और पूरे जनसभा के दौरान वातावरण मोदीमय हो गया।
मंच पर उपस्थित सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने अंदाज मे एनडीए का समर्थन करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी भाषा मे अपना भाषण शुरू किया एवं माँ आरण्य देवी,बखोरापुर काली माई,महथिन माई,बाबु कुँवर सिंह की धरती को नमन किया।उन्होने अपने भाषण के दौरान पूरे शाहाबाद के सभी सीटो पर एनडीए की जीत का मोहर लगाया और सभी प्रत्याशियों के साथ जनता का आशीर्वाद लिया। उन्होने जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद पर जबरदस्त हमला करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम मे भोजपुर, बक्सर,पटना जिला के एनडीए कार्यकर्ता एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल थे।

Related posts

चतरा:कान्हाचट्टी पहुंच उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

rktvnews

वाराणसी:साहित्य सरोज के 11 वें स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भेंट किया विशेष मानद सम्मान -2025

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन एकता नगर, गुजरात में सरदार @150 यूनिटी मार्च – राष्ट्रीय पदयात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया; नए रायरंगपुर डाक मंडल का उद्घाटन किया; रायरंगपुर डाक प्रभाग का स्मारक विशेष कवर जारी किया; और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।

rktvnews

सीतामढी:बथनाहा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में स्कॉर्पियो से 360 पीस फ्रुटीनुमा शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment