RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

रायपुर : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में ‘बिहान’ द्वारा भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार की दी गई जानकारी।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 14 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान), यूनिसेफ और पी.सी.आई. की साझेदारी में किए जा रहे कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता (FNHW – Food, Nutrition, Health and Wash) के स्तर में सुधार आ रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रदेश में इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद वर्ल्ड बैंक, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन, वेदांता, टाटा ट्रस्ट, जिंदल एवं एसडब्ल्यू फाउंडेशन को छत्तीसगढ़ आकर एफएनएचडब्ल्यू कार्यों को देखने एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ साझेदारी कर समुदाय के विकास में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा प्रदेश की स्वसहायता समूह की महिलाओं की सहभागिता से गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष तक के बच्चों व उनकी माताओं, किशोरी बालिकाओं, धात्री माताओं के खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में सुधार के लिए यूनिसेफ तथा पी.सी.आई. संस्था के साथ फूड, न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड वॉश (एफएनएचडब्ल्यू) रणनीति के तहत व्यवहार परिवर्तन एवं जेंडर इंटीग्रेशन पर कार्य किया जा रहा है। बस्तर जिले में ‘स्वाभिमान योजना’ के नाम से संचालित इन रणनीतियों को 31 जिलों में समॄद्ध बिहान के नाम से विस्तारित किया जा रहा है।

Related posts

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में शाहाबाद हीरोज ने जमाया कप पर कब्जा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

26 मई 2023 को कानपुर हवाई अड्डे को मिलेगा अधिक यात्री क्षमता वाला एक नया सिविल एन्क्लेव।

rktvnews

बक्सर:जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान 01 फरवरी 24 को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

गिरीडीह:जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल 10th बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

rktvnews

Leave a Comment