RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के प्रस्तावित चतरा जिला आगमन को लेकर बैठक की गई।

चतरा/झारखंड 12 दिसंबर।विकास भवन स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के प्रस्तावित चतरा जिला आगमन को लेकर समीक्षा बैठक की गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के आगमन की तैयारियों को लेकर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्य करने को कहा।

योजनाओं का किया जायेगा शिलान्यास एवं उदघाटन

सभी कार्य एजेंसी को निदेशित किया कि शिलान्यास एवं उद्घाटन/ ऑनलाईन उद्घाटन किए जाने वाले योजनाओं की सूची तैयार कर कल संध्या तक जिला क्रीड़ा पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं।

कार्यक्रम में लाभुकों के बीच किया जायेगा परिसम्पतियों का वितरण

बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि कार्यक्रम में योजनाओं से संबंधित परिसम्पत्तियों का वितरण किया जायेगा इस हेतु वितरण की जाने वाली परिसम्पत्तियों की सूची तैयार कर कल संध्या तक डीआरडीए निदेशक को उपलब्ध कराया जाय।
कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा को निदेशित किया गया कि उक्त कार्यक्रम स्थल पर पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था करायेंगे।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया जाना है जिसकी तैयारी पूर्व से कर ली जाय।
उक्त बैठक में जिला नजारत उप समाहर्त्ता विजय दास, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय, सिविल सर्जन डा. जगदीश प्रसाद, सभी विभागों के पदाधिकारी/कर्मी, सभी कार्यपालक अभियंता समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

29 जुलाई को स्व.रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर दी जायेगी श्रद्धांजली: शशी सिंह

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया इटखोरी प्रखंड का दौरा।

rktvnews

भोजपुर:महान स्वतंत्रता सेनानी,नेकदिल इंसान थे प्रो अब्दुल बारी : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

मऊगंज:केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, मऊगंज में उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में निरंतर बढ़ रही महिलाओं की सहभागिता।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment