RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:4 जुलाई से 30 सितम्बर 2024 तक सम्पूर्ण चतरा जिला में चलेगा सम्पूर्णता अभियान।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के निर्धारित 06 इंडिकेटर एवं आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के निर्धारित 06 इंडिकेटर को शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करना है।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)04 जुलाई।डीएमएफटी प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में उपायुक्त  रमेश घोलप की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित इंडिकेटर एवं सम्पूर्णता अभियान के प्रमोचन हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं पोस्टर का विमोचन कर किया गया।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि पुरे भारत वर्ष में 112 आकांक्षी जिला है जिसमें चतरा भी शामिल है। सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन आपस में समन्वय स्थापित कर सभी पंचायतों में इस अभियान के तहत लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य करें, कार्य कागज पर ही नहीं जमीन पर भी कार्य हो। लोगों को जागरूक कर ही सभी इंडिकेटरों केे लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही कहा सुरक्षित प्रसव एंव संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्यान देना है। आगे उन्होने कहा गर्भवती महिलाओं का एएनसी निबंधन, गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण प्राप्त हो। 09 से 12 वर्ष के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि इस अभियान के तहत 04 जुलाई से 30 सितम्बर 2024 तक आकांक्षी जिला कार्यक्रम के निर्धारित 06 इंडिकेटर एवं आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के निर्धारित 06 इंडिकेटर को शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करनी है। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग एवं आईसीडीएस (ICDS) शामिल है। इन विभागों अंतर्गत इंडिकेटर गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व देखभाल मिले, गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण प्राप्त हो, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हो, हर व्यक्ति की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की नियमित जांच हो, सॉयल हैल्थ कार्ड का वितरण हो, स्व-सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड्स मिले, स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो शामिल है, जिसे शत प्रतिशत पूर्ण करना है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य, पदाधिकारियों, कर्मियों को शपथ भी दिलाया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, सांसद प्रतिनिधि चतरा लोकसभा क्षेत्र, विधायक प्रतिनिधि चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, सिविल सर्जन डा. जगदीश प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी शिषिर पंडीत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नीति आयोग के प्रतिनिधि के रूप में अलख नंदा, पिरामल फाउण्डेशन से जिला समन्वयक अमित भारती समेत अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: यंग उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

rktvnews

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन बडौली का किया निरीक्षण,विद्यालय में 202 विद्यार्थियों के सापेक्ष 73 विद्यार्थी पाए गए उपस्थित जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त!अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का रोका वेतन।

rktvnews

भोजपुर:राम कथा पर एक संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निवारण के दिए निर्देश।

rktvnews

दुमका: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने की झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment