RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)16 अप्रैल।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास, अंचल, जेएसएलपीएस से जुड़े मामलों को समक्ष रखा गया। साथ ही कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात कार्यपालक दंडाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को ले चलाया संपर्क अभियान,चिपकाए पोस्टर।

rktvnews

‘बिन तेरे बेचैन’ – हरियाणवी सिनेमा में प्रेम, जुनून और मानसिक उथल-पुथल की अनोखी कहानी।

rktvnews

न्यूज़क्लिक पर पुलिसिया हमले की कड़ी निंदा! पत्रकारों को रिहा करो:लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में वृद्धि : अमीरों को राहत, गरीबों पर भार और क्रॉस सब्सिडी खत्म।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 दिसंबर 24

rktvnews

Leave a Comment