RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के समाधान हेतू दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 11 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित “जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आये 47 लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया।
“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, वित्त विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, श्रम संसाधन विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई।
“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में मुंगेर जिला से आए अभिषेक कौशिक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि शिक्षा विभाग में मेरे पिता जी कार्यरत थे जिनकी मृत्यु हो गई। अनुकंपा के आधार पर की जाने वाली नियुक्ति में विलंब होने से परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कैमूर जिला के मोहनिया प्रखंड से आए एक ग्रामीण में मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि अर्रा गाँव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में स्थानीय निवासियों द्वारा गंदा पानी बहाया जा रहा है जिससे स्कूल में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है एवं पठन-पाठन कार्य में असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को इस संबंध में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मुजफ्फरपुर जिला से आई सुश्री देवयानी भारती ने मुख्यमंत्री से कहा कि मैं वर्ष 2019 में स्नातक पास कर चुकी हूॅ। लेकिन अभी तक मुझे मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना का लाभ नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्य करने का निर्देश दिया।
बक्सर जिला के ब्रह्मपुर के उदय कुमार उज्जैन ने सरकारी विद्यालय परिसर की जमीन का असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जहानाबाद जिला के मखदुमपुर की मंजू देवी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके ससुर की मृत्यु कोरोना से हो गई थी। लेकिन अब तक सहायता राशि नहीं मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मधेपुरा जिला के पिंटू कुमार ने मुख्यमंत्री से कहा कि ग्वालपाड़ा प्रखंड के सुखासन पंचायत में बरसात के दिनों में सुरसा नदी के पानी का बहाव बढ़ने के कारण भीषण कटाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कटाव निरोधात्मक कार्य कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
समस्तीपुर जिले के मो कलामुद्दीन ने मुख्यमंत्री से कहा कि मैं दिव्यांग हूँ। मुझे बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाय ताकि मुझे आवागमन में सहूलियत हो सके। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
गया जिले के मदन सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि मेरे गांव बड़की परासिया की आबादी 1200 से अधिक है। वहाँ प्राथमिक विद्यालय नहीं है। उन्होंने अपने गाँव में विद्यालय का निर्माण कराने की मांग की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मो इसराईल मंसूरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:साहित्य, विज्ञान और अध्यात्म के संगम थे प्रो यू एस पाण्डेय: प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

भोजपुर:चांदी में झारखंड पुलिस के हवलदार की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन’ का उद्घाटन किया और गुजरात विधानसभा को संबोधित किया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, मॉक ड्रिल का किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनो की समस्याएँ।

rktvnews

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न!लंबित योजनाओं को ससमय करें पूर्ण ,संवेदकों द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जाने पर की जाएगी नियमानुसार कारवाई:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

Leave a Comment