RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उज्जैन:आमजनों की समस्याओं का कलेक्टर ने किया निराकरण।

महिदपुर की ग्राम पंचायत बनसिंह में स्कूल भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)02 जुलाई।प्रशासनिक संकुल भवन उज्जैन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह द्वारा आमजनों की समस्याओं पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। जनसुनवाई में तहसील बड़नगर के ग्राम भाट पवलाना निवासी गिरधारीलाल ने कलेक्टर को बताया कि उनकी स्वामित्व की भूमि पर जबरन कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया गया है। नायब तहसीलदार द्वारा आदेश होने के बावजूद भी अभी तक उन्हें कब्जा नहीं दिलाया गया हैं। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार बड़नगर को प्रकरण की जांच कर तत्काल आवेदक को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जनपद महिदपुर के ग्राम बनसिंह निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि ग्राम का माध्यमिक विद्यालय भवन डूब क्षेत्र में आने से लगभग 1800 बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान में ग्रामपंचायत स्कूल भवनहीन है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने डीपीसी उज्जैन से प्रकरण की जानकारी ली और एक सप्ताह के अंदर स्कूल भवन का निर्माण प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।
उज्जैन निवासी ममता ने बताया की उनकी पति के मृत्यु के पश्चात उन्हें अभी तक कोई आर्थिक सहायता नही मिली है और न ही उन्हें कल्याणी पेंशन का लाभ मिला रहा हैं। उन्हें अपनी दो बच्चियों के पालन पोषण में समस्या आ रही हैं। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम को आवदेन की जांच कर यथाशीघ्र आवेदक की पेंशन प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
तहसिल घट्टिया निवासी गोपाल ने बताया कि उनकी कृषि भूमि पर जाने वाले शासकीय भूमि और परंपरागत रास्ते पर अतिक्रमण कर आने जाने का मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह तहसीलदार घट्टिया को मौके पर जाकर अवलोकन करने और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
तहसील बडनगर के ग्राम जस्सरखेड़ी निवासी मदनलाल ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी अभी तक उन्हें अपनी भूमि पर कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार बड़नगर को तत्काल कब्ज दिलाए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आए अन्य आवेदनों का भी निराकरण किया।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा भी प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया।

Related posts

जामिया मिलिया इस्लामिया ने 105वां स्थापना दिवस और तालीमी मेला भव्य समापन समारोह के साथ मनाया, दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना रहे मुख्य अतिथि।

rktvnews

14 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोपाल :अटल जी के जन्मशती वर्ष में मध्यप्रदेश का हो रहा अभ्युदय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु विभिन्न कोषागों का गठन।

rktvnews

पटना:मौरिशस समेत अफ़्रीकन देशों में फ़िज़ियोथेरापिस्टों की भारी मांग : अरुमुगम

rktvnews

Leave a Comment