लाभुक शिविर में पहुंच हो रहें है सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित।
बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय व वृद्ध लोगों के बीच किया गया कंबल का वितरण।
आयोजित शिविर में 3803 आवेदन प्राप्त हुएं, 959 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।
चतरा/झारखंड 09 दिसंबर।जिले के गिद्धौर प्रखण्ड के पहरा पंचायत, पत्थलगडा प्रखण्ड के नोनगांव पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के करमा पंचायत, नगर परिषद चतरा हनुमान मंदिर नगवां वार्ड संख्या 09 एवं 10 में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
आज के शिविर में नगर परिषद चतरा हनुमान मंदिर वार्ड संख्या 09 एवम 10 में 134 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 134 ओवदनों का निष्पादन किया गया, हंटरगंज प्रखंड के करमा पंचायत में 1809 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 427 आवेदनों का निष्पादन, गिधौर प्रखंड के पहरा पंचायत में 761 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 264 आवेदनों का निष्पादन, पत्थलगडा प्रखंड के नोनगावँ पंचायत में 1099 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 134 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
बताते चले कि दिनांक 11.12.2023 को चतरा प्रखण्ड के ब्रह्मणा पंचायत, कान्हाचट्टी के चिरीदिरी पंचायत, इटखोरी प्रखण्ड के धनखेरी पंचायत, मयूरहंड प्रखण्ड के पंदनी पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के बन्हे पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के सराढु पंचायत, लावालौंग प्रखण्ड के कोलकोले कला पंचायत, प्रतापपुर प्रखण्ड के गजवा पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के करैलीबार पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

