RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:चतरा प्रखंड के देवरिया, सिमरिया प्रखंड के सबानो व टंडवा प्रखंड के कोयद पंचायत पहुंचे उपायुक्त अबु इमरान!आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।

जेएसएलपीएस के सखी मंडल के दीदियों को आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए दिया चेक के माध्यम से राशि।

सुदरवर्ती गांव के लोग अपने अपने क्षेत्र में लगने वाले शिविरों में जाकर लाभ लें:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखण्ड 08 दिसंबर।आज उपायुक्त अबु इमरान चतरा प्रखंड के देवरिया, सिमरिया प्रखंड के सबानो व टंडवा प्रखंड के कोयद पंचायत में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इसके पश्चात कल्याण मंच से उन्होने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभांरभ किया। वहीं असहाय, गरीब व वृद्ध लोगों के बीच कम्बल का भी वितरण किया साथ ही कार्यक्रम में आये आमजनों को पौधा देकर उनको पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। वहीं जेएसएलपीएस के सखी दीदीयों के बीच चेक व लाभुकों के बीच योजनाओं की स्वीकृति पत्र का वितरण किया ।
उन्होने कल्याण मंच से सभी को संबोधित करते हुए कहा यह कार्यक्रम राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने अपने पंचायतों में होने वाले कार्यक्रम में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले। साथ ही मौके पर उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेश देते हुए कहा यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ मिले। यह कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम व सुदूरवर्ती क्षेत्र से जो लाभुक मुख्यालय नहीं पहुंच पाते है उन्हे लाभान्वित करने का है।

Related posts

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर भारतीय मुसलमानों की आवाज़ बने : अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

परमेश शिवमणि ने भारतीय तट रक्षक बल के 26वें महानिदेशक का कार्यभार संभाला।

rktvnews

सारण:रेरा अध्यक्ष ने किया एक संवेदीकरण-सह-अभिमुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आज राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर का दौरा किया।

rktvnews

सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष के अविचल योद्धा थे हरकिशन सिंह सुरजीत।

rktvnews

किसान के हाथों में राजनीतिक ताकत और आर्थिक योग्यता है; उसे किसी की मदद का मोहताज नहीं होना चाहिए- उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment