RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ।

बक्सर/बिहार 07 दिसंबर।आज भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार पटना के निर्देशानुसार आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित मतदाताओं को ईवीएम/वीवीपैट से परिचित कराने एवं उनमें जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा ईवीएम/वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ फीता काट कर समाहरणालय परिसर में किया गया।
उक्त ईवीएम/वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र के माध्यम से आम नागरिकों को ईवीएम/वीवीपैट के बारे में जानकारी प्रदान की गई। ईवीएम/वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र में आम नागरिकों द्वारा आकर अपना डमी मत डालकर भी ईवीएम/वीवीपैट से परिचित हो सकते हैं तथा ईवीएम/वीवीपैट के बारे में जागरूकता बढ़ा सकते हैं। ईवीएम/वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा के पूर्व तक कार्यरत रहेगा।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

Related posts

“महिला सशक्तिकरण एवं परिवार व्यवस्था पर मीडिया का प्रभाव”’ विषयक मीडिया चौपाल का आयोजन।

rktvnews

केवटी प्रखंड के मेसर्स प्रह्लाद किराना स्टोर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महानवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

गिरीडीह:वाहनों पर डेज़लिंग लाइट एवं हाई बीम लाइट के विरूद्ध चला अभियान।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री की दिल्ली में हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर : चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

Leave a Comment