RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप:शाहबाद हीरोज एथलेटिक क्लब के मोनू कुमार का शानदार गोल बना चर्चा का विषय।

आरा/भोजपुर 07 दिसंबर।जिला फुटबॉल संघ भोजपुर आरा के तत्वधान में चल रहे राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला लीग चैंपियनशिप 2023/ 24 वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में दसवे दिन शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला गया।इस मैच में शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा के लिए मोनू कुमार ने तेज तर्रार और शानदार गोल किया और यह बढत आखरी तक कायम रही। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार सिंह दक्षिण एकौना के सचिव थे इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार , डॉ रंजन कुमार सिंह ,रमेश सिंह और नितिन कुमार थे।
संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल का पहला सेमीफाइनल मैच किंगफिशर स्मार्ट ब्रदर फुटबॉल क्लब बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के बीच अपराहन 1:00 से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में खेला जाएगा इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद ,संयोजक सुनील कुमार सिंह ,पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल ,पर्यवेक्षक अशोक मानव, सुधीर कुमार सिंह ,कार्यालय सचिव डॉक्टर रंजन सिंह, धर्मेश उपाध्याय, हरिओम जी, शशि भूषण सिंह, बुटन यादव,ज्योति प्रकाश ,इंद्रदीप नारायण सिन्हा ,गजाधर सिंह उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर की पुण्य-तिथि पर किया नमन

rktvnews

भोजपुर: जिले में घरेलू गैस की नहीं है दिक्कत,घर बैठे मिलेगी सुविधा।

rktvnews

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट।

rktvnews

भोजपुर:तरारी और सहार प्रखंड के एनडीए कार्यकताओ के बैठक मे शामिल हुए आर के सिंह।

rktvnews

गढवा:अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोक थाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

कोल इंडिया लिमिटेड ने अपनी प्रत्येक सहायक कंपनी में बहु कौशल विकास संस्थान स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment