RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग बंधु की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 06 दिसंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने यूपीएसआईडीसी के मीटिंग हॉल में जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, कोई लापरवाही करेगा तो उनका उत्तरदायित्व तय किया जाएगा जो कार्य अधिकारियों को मिला है उन दायित्वों के प्रति अपनी सेवा दें।
जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों की समीक्षा की जिसमें निवेश मित्र के अंतर्गत कुल 1650 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 1453 टोटल अप्रूव हुए निरस्त 87 आवेदन हुए इसके संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बिंदुवार चर्चा की उन्होंने कहा समय अंतर्गत निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों को निस्तारण किया जाए और जिससे संबंधित आवेदक को भी जानकारी से अवगत कराया जाए किस वजह से आवेदन निरस्त किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा उद्यमियों को योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए उन्होंने कहा जनपद में उद्योग क्षेत्रों का विकास ब्रह्द स्तर पर होना चाहिए जिलाधिकारी ने कहा उद्यमी की समस्या को संबंधित अधिकारी त्वरित गति पर गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें और आपस में समन्वय भी स्थापित करते रहें ।
बिजली विभाग से अपेक्षा की गई है कि अधिक बार बिजली न काटी जाए लाइन काट देने से उद्यमियों को काफी नुकसान होता है इसमें सुधार कराए जाने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी ने बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण के द्वारा माह योजना 2031 के मास्टर प्लान को उद्यमियों को दिखाए जाने के निर्देश दिए।
गोयल इंक इकाई के प्रोपराइटर राहुल गोयल ने बताया कि निर्माण का स्थान मास्टर प्लान में कमर्शियल होने के कारण बिल्डिंग का प्लान अप्रूवल हो गया है जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी को धन्यवाद अर्पित किया।
औद्योगिक क्षेत्र बागपत में लोक निर्माण विभाग को मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ सड़क बनाई जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा मानक के अनुरूप सड़क बनने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिशासी अभियंता दीपांशु सहाय का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,जीएम डीआईसीअर्चना तिवारी अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार उद्यमी अश्वनी शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर के निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने मैट्रिक मे लहराया परचम।

rktvnews

राजमहल: कांग्रेस प्रदेश सचिव ग्राम चौपाल में हुए शामिल।

rktvnews

सनातन धर्म में मोक्षदायिनी नदी के रूप में विश्व विख्यात निरंजना नदी का अस्तित्व संकट में है: सांसद

rktvnews

भोजपुर:NEP निदेशक की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

माँ कालरात्रि: असुरों की काल हैं देवी महाकाल रात्रि।

rktvnews

मीडिया, स्त्री और सनसनी: क्या हम न्याय कर पा रहे हैं?

rktvnews

Leave a Comment