RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी 8-9 दिसंबर को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों को लेकर एफआरआई देहरादून पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

देहरादून/ उत्तराखंड 05 दिसंबर।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज आगामी 8-9 दिसंबर को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों को लेकर एफआरआई देहरादून पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 8 – 9 दिसंबर को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी ली। एसीएस ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, शहर में रुट डाइवर्ट प्लान समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में लगे विभिन्न पंडालों, मुख्य कार्यक्रम स्थल एवं अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखने के साथ ही आमजन को अनावश्यक परेशानी ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देश एवं दुनिया से बड़ी संख्या में निवेशक उत्तराखण्ड आ रहे हैं, इस दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों के सामने उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति की भी झलक दिखे इसके लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। इस दौरान कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव विनोद सुमन, विनय शंकर पांडे, एडीजी ए.पी अंशुमन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी,जिला अधिकारी सोनिका, एसएसपी देहरादून अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने समाहरणालय से पोषण जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, उचित पोषहार के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास।

rktvnews

गिरीडीह :21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित प्रचार वाहन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई काव्य-कार्यशाला, सिखायी ‘कविताई’, पढ़ाया छंद का पाठ!मंचों पर सफल होना है तो ‘छंद का ज्ञान’ आवश्यक,भाषा भी हो प्रांजल: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पर 35.7 लाख रिक्तियों का पंजीकरण।

rktvnews

रामगढ़:आधारभूत संरचनाओं, एफआरए, भूअर्जन तथा विभिन्न परियोजनाओं को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment