RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)19 दिसंबर। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा संचालित सड़क परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में सड़क, एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण के क्रम में अतिक्रमण, भूमि अधिग्रहण, विद्युत, पेयजल स्वच्छता, जूस्को आदि विभागो से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अंतर विभागीय अधिकारियों के साथ विद्युत लाइन, पेयजल पाइप लाइन शिफटिंग करने हेतु एक साप्ताह के अंदर संयुक्त स्थल निरीक्षण, आवश्यक सर्वे कर समस्या का समाधान निकाले। अतिक्रमण मामले पर कार्रवाई करते हुए स्वीकृत नाक्शा व डिजाईन के हिसाब से यथाशीघ्र काम प्रारंभ करने तथा जमीन अधिग्रहण मामले पर ससमय अनुमान्य मुआवजा राशि देने सहित गलत म्यूटेशन मामले पर अंचल निरीक्षक जमशेदपुर को गलत म्यूटेशन को रद् करने की कार्रवाई शुरू करने का निदेश दिया। बाबा तिलका माझी डिमना चौक मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी को वार्ता कर समाधान निकालने हेतु निदेश दिया।
उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास एवं आवागमन सुदृढ़ीकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में सभी कार्य निर्धारित समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूर्ण किए जाएं। साथ हीं इस बात को सुनिश्चित किया जाय कि मूलभुत नागरिक सुविधायें सुचारू रूप से चलते रहे। इस बाबत सभी विभागों, एजेंसियों के पदाधिकारी आपसी समन्वय बना कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करें।
बैठक में उपायुक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी सिन्हा, एसडीओ धालभूम चंद्रजीत सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग व जूस्को के पदाधिकारी, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित मौजूद थे।

Related posts

सिवान:जिला पदाधिकारी ने किया बंदी दरबार का आयोजन,बंदियों की समस्याओं के समाधान हेतु दिया आश्वासन।

rktvnews

भोजपुर:केन्द्रीय बजट में बिहार के महत्व सहित सभी वर्गो के लिए संतुलित बजट बताते हुए पर भाजपा नेताओं नें की प्रेस वार्ता।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 125 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

गिरिडीह:गणतंत्र दिवस- 2026 की तैयारी को लेकर अनिमेष रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा द्वारा संचालित योजनाओं कि समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

देश, मानव-वन्यजीव-पर्यावरण पर जूनोटिक संक्रमण के जोखिमों को कम करने के लिए एक अग्रणी अंतर-मंत्रालयी वैज्ञानिक अध्ययन शुरू करने के लिए तैयार है।

rktvnews

Leave a Comment