RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: जिलाधिकारी ने ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के विशेष कैंप का किया निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 03 दिसंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के विशेष कैंप का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय नियाज़ीपुर, मध्य विद्यालय राजपुर, मध्य विद्यालय गंगौली, मध्य विद्यालय लहना एवं महर्षि श्याम सुंदर दास उत्क्रमित विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र के लिए 18-19 आयु वर्ग के युवक/युवतियों के लिए 30 एवं महिलाओं के लिए 40 की संख्या में प्रपत्र 6 तथा प्रति मतदान केंद्र 15 की संख्या में प्रपत्र 7 प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ब्रह्मपुर एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि गहन अनुश्रवण करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रपत्र 6, 7 एवं 8 की प्राप्ति एवं एंट्री सुनिश्चित करेंगे तथा इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आरा नगर निगम की गुण्डागर्दी फुटपाथी दुकानदारों पर जारी – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

शहीद के परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल।

rktvnews

राज्यपाल ने गोविंददेव जी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

rktvnews

25 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त व एसडीपीओ सिमरिया ने लिया जायजा।

rktvnews

देवघर:यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने हेतु सुबह 08 से रात्रि 9 बजे तक सभी प्रकार के वाहन के नो-इन्ट्री जोन एवं रूट डायवर्ड जोन बनाये गए।

rktvnews

Leave a Comment