RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने जिला खेल संचालन समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)25 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में जिला खेल संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने बैठक में नया डे बोर्डिंग प्रशिक्षण (बैडमिंटन) केन्द्र खोले जाने, जिला व विभिन्न प्रखंडो में प्रशिक्षकों की नियुक्ति, खेल गतिविधियों के विस्तार, खिलाड़ियों को मंच देने और जिले में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इसके अलावा बैठक में जिले में स्वीकृत कुल चार डे बोर्डिंग सेंटर (कबड्डी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, एथलेटिक्स एवं लोनबॉल) में प्रशिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त के द्वारा जिले के सभी खेल संघों का समय-समय पर चुनाव कराने, जिले में नए-नए खिलाड़ियों को तैयार करने के निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, खेल संघों के प्रतिनिधि, आमंत्रित सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह 23 व 24 दिसंबर को चरपोखरी और सहार के विभिन्न गांवों का करेंगे दौरा।

rktvnews

दरभंगा:दिव्यांगजनों की दिव्यांगता जाँच हेतु 01 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रत्येक दिन आयोजित होगी मेडिकल बोर्ड की बैठक।

rktvnews

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों की सुनी फरियाद।

rktvnews

उत्तराखंड:जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखण्ड के पांच वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक की गई आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment