RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दुमका:मतदाता सूची प्रेक्षक सह प्रमण्डलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने प्रथम विजिट कार्यक्रम के तहत कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।

दुमका/झारखंड 25 नवंबर।मतदाता सूची प्रेक्षक सह प्रमण्डलीय आयुक्त संथाल परगना प्रमण्डल, दुमका लालचंद डाडेल का प्रथम विजिट कार्यक्रम हुआ संपन्न आज मतदाता सूची प्रेक्षक सह प्रमण्डलीय आयुक्त संथाल परगना प्रमण्डल, दुमका लालचंद डाडेल ने प्रथम विजिट कार्यक्रम के तहत साहेबगंज जिला के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में बरहेट प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक प्रपत्र-6, 7 एवं प्रपत्र-8 का निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा -निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिन्हित मतदान केन्द्रों में बीएलओ/ बीएलओ सुपरवाईजर को आवश्यक एवं अपेक्षित प्रगति लाने के लिए निर्देश दिया और कहा कि कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। आयुक्त द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी, साहेबगंज को भी नियमित रूप से समीक्षा करने का निदेश दिया गया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में बीएलओ एवं सुपरवाइजर से डोर-टू- डोर विजिट, होम-टू-रोल, वोटर कार्ड और आधार लिंक का प्रतिशत, वोटर हेल्पलाइन एप्प, फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के बारे में अद्यतन जानकारी प्राप्त की। विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण प्रमंडलीय आयुक्त ने बरहेट प्रखंड के मतदान केंद्र यथा- उत्क्रमित मध्य विद्यालय तलबड़िया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय उर्दू कदमा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा कदमा आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रपत्रों का जांच किया। मौके पर पर आयुक्त के सचिव अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, साहेबगंज, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सौरभ कुमार तिवारी, सहायक तकनीकी पदाधिकारी विधान चक्रवर्ती, आशुलिपिक भादू देहरी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय, साहेबगंज एवं प्रखंड कार्यालय, बरहेट के कर्मी आदि मौजूद रहे।

Related posts

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि और विकास का आधार: उप-मुख्यमंत्री

rktvnews

उज्जैन:एक पेड़ मां के नाम’अभियान के तहत शांतिधाम परिसर नरवर में लगाएं गए 200 पोधें।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: लौरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी अभ्यर्थियों के साथ प्रेक्षक कैलाश वानखेड़े की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

rktvnews

नीतीश पेंडेंट’ का ट्रायल हुआ पूरा, जल्द ही मिलेगी लोगों को सुविधा।

rktvnews

Leave a Comment