RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

रिविलगंज बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लायें- जिलाधिकारी

सारण/छपरा 12 जुलाई ।जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा आज रिविलगंज बाईपास निर्माण स्थल का स्थल निरीक्षण किया गया। इसके पूर्व भी जिलाधिकारी महोदय के द्वारा रिविलगंज बाईपास निर्माण स्थल का भ्रमण कर निर्माण कार्य में आनेवाली समस्याओं का समाधान करने का निदेश दिया गया था। इसके पश्चात कुछेक समस्याओं के रह जाने की स्थिति में आज पुर्नभ्रमण किया गया। बाईपास निर्माण कार्य में बाधक बन रहे वृक्षों को वन विभाग से नियमानुसार अनुमति लेकर कटवाने को निदेशित किया गया। अंचलाधिकारी रिविलगंज को रजिस्टर-2 का पुर्ननिर्माण करने का निदेश दिया गया। ततपश्चात रैयतो को वाजिब मुआवजा का भुगतान शिविर लगाकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को करने का निदेश दिया गया। निर्माण कार्य में बाधक बनने वाले अवांछित तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई पुलिस बल के सहयोग से करने का निदेश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। उपस्थित संवेदक को तत्काल मिट्टी भराई का कार्य प्रारंभ करने का निदेश दिया गया।

सारण जिलान्तर्गत रामजानकी पथ का निर्माण कार्य अविलम्ब प्रारंभ करें:जिलाधिकारी
जिलाधिकारी सारण अमन समीर राम जानकी पथ के अंतर्गत सारण जिला में बनने वाले पथ निर्माण हेतु सड़क के एलायमेंट को देखने मशरख पहुॅचे। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सारण को एक सप्ताह के अंदर वैसे रैयतों को मुआवजा देने का निदेश दिया जिनका अभी तक मुआवजा लंबित है। इस कार्य के लिए शिविर का आयोजन कर बचे हुए रैयतो को भू-अर्जन के एवज में मुआवजा एक सप्ताह के अंदर वितरित करने का निदेश दिया गया। मौके पर उपस्थित रामजानकी पथ निर्माण करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि को अविलम्ब कार्य प्रारंभ करने हेतु मिट्टी भराई करने का निदेश दिया गया। एन.एच. के तहत बनने वाले इस महत्वपूर्ण पथ का राष्ट्रीय के साथ अन्तर्राष्ट्रीय महत्व भी है।

Related posts

नवादा: नामांकन नाम निर्देशन पत्र देने की प्रक्रिया संपन्न।

rktvnews

बिहार:पूर्वी चंपारण:कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेता एवं विभिन्न कंपनी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव ने भू कानून संबंधी रिपोर्ट की विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली अपडेट,दिए निर्देश।

rktvnews

एनएचपीसी ने ओडिशा में 2 गीगावॉट पंप स्टोरेज परियोजनाओं और 1 गीगावॉट सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए ग्रिडको ओडिशा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर क्लेम केस से संबंधित अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने सहयोग हेल्पलाइन नंबर एवं पोर्टल का किया लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment