RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डॉ. ऐश्वर्या पातापति के नाम हुआ The Miss Globe India 2023 का खिताब, अल्बानिया में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट।

मुस्कान 24×7\25 अक्टूबर।हैदराबाद की डॉ. ऐश्वर्या पातापति (Dr. Aishwarya Patapati) को द मिस ग्लोब इंडिया 2023 का खिताब मिल गया है। ताज पहनने के दौरान ऐश्वर्या काफी भावुक नजर आईं। अब अगले महीने अल्बानिया में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट में द मिस ग्लोब के तौर पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। इस इवेंट का आयोजन मिस सेलेस्ट इंडिया की ओर से किया गया जो द मिस ग्लोब इंडिया और मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया का खिताब देता है।
हैदराबाद की रहने वाली ऐश्वर्या पातापति ने दुनियाभर में एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है। गौरतलब है कि इस इवेंट का आयोजन जयपुर के चोमू पैलेस में किया गया था। साथ ही, इसको मिस सेलेस्ट इंडिया के योगेश मिश्रा और जीके अग्रवाल द्वारा आयोजित किया गया था।

अल्बानिया में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

ऐश्वर्या पातापति ने द मिस ग्लोब इंडिया 2023 (The Miss Globe India 2023) खिताब जीता है। जैसे ही ऐश्वर्या को ताज पहनाया गया, वह काफी इमोशनल हो गईं और उनके आंसू छलक गए। दरअसल, इस उपलब्धि के बाद ऐश्वर्या अब नवंबर में अल्बानिया में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट में द मिस ग्लोब के तौर पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

ऑपरेशन थिएटर से ग्लैमर तक

ऐश्वर्या के पिता, पी वीवी अप्पाला राजू, एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जबकि माँ, अपर्णा, एक पेशेवर कलाकार हैं। ऐश्वर्या अपनी कलात्मक गतिविधियों के साथ अपनी मेडिकल पढ़ाई को संतुलित करती है। उनका लक्ष्य एक कुशल डॉक्टर और कलाकार दोनों के रूप में लोगों की सेवा करना है। ऐश्वर्या वर्तमान में ग्रेस कैंसर फाउंडेशन के साथ काम कर रही हैं, जहां वह वंचितों के लिए मुफ्त जांच और सर्जरी करने में शामिल हैं।
संगीत के प्रति ऐश्वर्या का जुनून और पियानो बजाने में विशेषज्ञ ऐश्वर्या ने अंतरराष्ट्रीय रनवे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है, कोरिया और लंदन फैशन वीक जैसे प्रसिद्ध कार्यक्रमों में वॉक किया है, जहां उन्हें प्रसिद्ध डिजाइनरों की कृतियों को प्रदर्शित करने का सौभाग्य मिला। कोरिया में बुसान वर्ल्ड एक्सपो 2030 के राजदूत के रूप में उनकी भूमिका उनकी वैश्विक पहुंच और प्रभाव को दर्शाती है।

कई बड़े इवेंट का आयोजन करता है मिस सेलेस्ट इंडिया

आपको बता दें, इस इवेंट का आयोजन मिस सेलेस्ट इंडिया की ओर से किया गया था, जो द मिस ग्लोब इंडिया और मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया का खिताब देता है। इसके जरिए इंडियन गर्ल्स इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर इंडिया को रिप्रजेंट करती है।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार HPV टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएँ, कहा – महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

बागपत प्रशासन की मातृत्व सुरक्षा के लिए नई पहल, सार्वजनिक स्थान बड़ौत बस डिपो पर स्थापित स्तनपान कक्ष।

rktvnews

पटना:यथा शीघ्र ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की व्यवस्था लागू हो : मंगल पाण्डेय

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश ने दी मकर संक्रांति और लोहड़ी की बधाई।

rktvnews

Leave a Comment