RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति वर्ष 2023-24 में किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित।

बक्सर /बिहार 30 नवंबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति वर्ष 2023-24 में किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
बक्सर जिला में 79 किसानों से 675 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई है। किसानों से किए गए धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध राशि का भुगतान 48 घंटे के अंदर उनके खाते में हस्तनांतरित करने हेतु जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर को निर्देशित किया गया।
साथ ही साथ अधिक से अधिक किसानों से धान क्रय करने एवं उनके बीच कृषि विभाग के पोर्टल पर निबंधन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया।
किसानों का निबंध एवं धान अधिप्राप्ति में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने के कारण जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर एवं सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बक्सर से स्पष्टीकरण की मांग की गई।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निबंधित किसानों से विभागीय मानक के अनुसार धान क्रय करना सुनिश्चित करें। अधिकाधिक किसानों से सरकार के द्वारा निर्धारित एमएसपी पर धान क्रय कर उनका आर्थिक संवर्धन करें।
इस वर्ष सामान्य ग्रेड के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। धान अधिप्राप्ति की प्रस्तावित अवधि 1 नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक रखा गया है।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर एवं संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:संथाल परगना में इमर्शन साइट विकास हेतु दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला दुमका में शुरू।

rktvnews

स्वच्छ सुंदर बाज़ार- स्वचछ भारत की पुख्ता मिसाल’।

rktvnews

भोजपुर : झूठे आश्वासन से नही चलेगा काम: एएनएम संघर्ष मोर्चा

rktvnews

भोपाल: संपूर्ण रामायण का पाठ एवं पुस्तक “कैंसर से कैंसर तक संघर्ष” का विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:संस्कृत से ही संस्कृति की सुरक्षा संभव:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment