RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:घटनास्थल पर पहुँची पुलिस बल पर पथराव के बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की हवाई फायरिंग।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 29 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बारिसवन गाँव में पूर्व के गबन केस के गवाह को बंधक बनाकर मारपीट करने की शिकायत पर पहुँची पुलिस बल पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहपुर पुलिस को बुधवार 29 नवंबर 2023 को सुबह 9:35 बजे सूचना मिली कि शाहपुर थाना कांड संख्या 466/23 एवं 467/23 के गवाह भोला पासवान को बारिसवन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रिंकू तिवारी एवं उनके समर्थकों द्वारा पकड़ कर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुँच कर बंधक बनाए गए भोला पासवान और साथ मे रिंकू तिवारी को अपने साथ लेकर शाहपुर थाना आने लगी। तभी रिंकू तिवारी के समर्थकों द्वारा हल्ला-हंगामा एवं पुलिस बल पर पथराव कर रिंकू तिवारी को छुड़ा लिया गया। पथराव के बाद पुलिस को आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग करना पड़ा। ईंट पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई। इस संबंध में रिंकू तिवारी समेत 10 नामजद तथा अन्य 10 अज्ञात के विरुद्ध शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक देशी लोहे का लोडेड कारतूस के साथ देशी कट्टा बरामद किया है। घायल भोला पासवान को शाहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतू रेफर कर दिया गया।

एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में छापेमारी

घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Related posts

भारतीय पैरा-एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के अब तक के सबसे अधिक पदकों के साथ इतिहास रचा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:संस्कृत शिक्षण संस्थानों की सम्बद्धता प्रक्रिया 30 दिसम्बर से प्रारंभ।

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सीसीएल की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

rktvnews

उज्जैन:सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित सड़कों की विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र कुमार जैन ने की समीक्षा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 अप्रैल 25

rktvnews

महाकुम्भ नगर में हुआ 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment