RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 10 अप्रैल।आज स्थानीय के जी रोड स्थित जर्मन होमियो चिकित्सा केंद्र में विश्व होम्योपैथी दिवस को होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।
इस अवसर पर डॉ आर बी सिंह ,डॉ आर सी प्रसाद(कायमनगर) ने संयुक्त रूप से बताया की आज होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन की जयंती पर विश्व भर में होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। डॉ द्वय द्वारा होम्योपैथी चिकित्सा पद्वति पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य लोगो में कामेश्वर कुशवाहा,अरविंद कुमार,रिया रौशन,रियांशु रौशन,सुनिधि कुमारी,स्वास्तिक कुमार सहित अन्य लोग थे।


