RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा फेयरवेल और स्वागत का शानदार आयोजन किया विद्यार्थियों ने!कंप्यूटर क्षेत्र में विद्यार्थियों ने क्रांति लाई है जो प्रगति का द्योतक है:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

आरा/भोजपुर 24 नवंबर।महाराजा कॉलेज आरा के बीसीए विभाग के छात्र-छात्राओं ने स्वागत और विदा समारोह का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाए और अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। आयोजन में स्वागत गीत से लेकर गीत ,डांस ,कल्चरल एक्टिविटी से घंटे सबको समा बांधने में सफल रहे और खूब मस्ती की।
कार्यक्रम का विधिवत है शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय, बीसीए के अध्यक्ष डॉक्टर अभय कुमार मिश्रा डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा , सुनील यादव आदि ने सामूहिक दीप जलाकर हर्षद उल्लास के वातावरण में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने कहा कि बीसीए सबसे महत्वपूर्ण और भविष्य बनाने का सबसे बढ़िया और आकर्षक कोर्स है। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।कंप्यूटर का युग है और भारत जितनी तेजी से विश्व को अपने मुठ्ठी में समेट लिया है, अपनी पकड़ सबसे मजबूत बना ली है यह हमारे प्रतिभावान विद्यार्थियों की देन है, देश-विदेश तक मांग हो रही है ।इसी कारण भारत की गिनती विकसित देशों में हो रही है यह विकास का द्योतक है।हमारे बीसीए विभाग के छात्र-छात्राएं देश-विदेश तक नाम करें यह हमारी मंगल कामना है।
इस अवसर पर डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने भी छात्र-छात्राओं के मंगल भविष्य की कामना की। वही इंडस्ट्री विभाग के हरेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्री में मिलने वाले सुविधाओं की चर्चा की।अध्यक्ष अभय कुमार मिश्रा ने सभी छात्र छात्रों को जीवन के क्षेत्र में अनुशासित रहते हुए सदैव अग्रणी बने रहने की शुभकामनाएं दी।
आयोजन की सफल भागीदारी में जिसमें गोलू सिंग और उनके टीम सान्या ,तान्या,नेहा,आयुषि,सिया, सृष्टी, नितांत,रोहित,सुनील,अभिषेक,समर, देवराज,नीतिश और सौरभ के द्वारा प्रोग्राम का मैनेजमेंट किया गया और हमारे और भी सीनियर,रविकांत,अभिषेक पांडेय,अमित,आनंद पांडेय और विषेश क़ा मुख्य भूमिका रहा हर साल के भाँति ईयर 2019_22 का मिस्टर फेयरवेल विशाल कुमार और मिस फेयरवेल शुक्रिती को चुना गया 2022_25 का मिस्टर फेयरवेल आर्यन सिंह और मिस फेयरवेल काव्या कुमारी को बनाया गया । डॉ .अभय कुमार मिश्रा, रिपोर्टर डॉ. दिनेश सिन्हा और महाराजा कॉलेज के प्रधानाचार्य और सभी प्रोफेसर के नेतृत्व मे प्रोग्राम को संपन्न किया गया

Related posts

भोपाल:स्टेट बैंक साहित्य एवम कला परिषद एवम “विश्वरंग” का संयुक्त आयोजन पूर्वरंग भोपाल में संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के खूंटी से प्रमुख सरकारी योजनाओं की परिपूर्णता सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ किया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्टेट स्वीप आइकाॅन मैथिली ठाकुर ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

बचपन स्कूल का वार्षिक उत्सव!बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का मौका दे : देवनानी

rktvnews

रायपुर : गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्वक मनाये जाने के उद्देश्य से की शांति समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment