चतरा/झारखंड 23 नवंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र के निरीक्षण के पश्चात 01.01.2024 को अर्हता तिथि मानते हुए 27 नवम्बर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक जिले में चालाये जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर सिमरिया प्रखण्ड के बगरा पंचायत के हफुआ गांव बूथ संख्या 54, बूथ संख्या 55, बूथ संख्या 58, बूथ संख्या 61 का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में फार्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त करने से संबंधित जानकारी उपस्थित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिमरिया, बी.एल.ओ., सुपरवाईजर से लिया। उन्होने कहा किसी भी परिस्थिति में बिरहोर परिवारों का मतदाता सूची में नाम न छुटे, मतदाता सूची में टर्न आउट एवं नए मतदाताओं को जोड़ने हेतु कई महत्वपूर्ण दिश निर्देश दिए। वहीं बूथ संख्या 54 के मतदाताओं के घर घर जाकर मतदाता सूची में नाम शामिल करने एवं लोगो को प्रेरित करने का अपील किया। वहीं डोर टू डोर घुमने के क्रम में तेज नारायण साव ने जानकारी दिया कि इस बार के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत हमारे घर से नए योग्य दो मतदाताओं को बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में शामिल किया गया है।
असहाय व निर्धन लोगो के बीच किया कम्बल का वितरण।
बढ़ते ठंड को देखते हुए उपायुक्त ने बूथ संख्या 54 समीप निवास करने वाले असहाय व निर्धन परिवारों के बीच कम्बल वितरण भी किया।
आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तैयारियों का जानकारी लिया
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिमरिया नितु सिंह से 24 नवम्बर 2023 से 26 दिसम्बर 2023 तक चलने वाले आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सिमरिया प्रखण्ड में चल रहे विशेष तैयारियों का जानकारी लिया और कहा आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार के पहले दिन 24 नवम्बर को रोस्टर अनुसार सिमरिया प्रखण्ड के जिरवाखुर्द पंचायत में कार्यक्रम होना निर्धारित है इस कार्यक्रम के तहत सभी पात्र लाभुकों को अबुआ आवास योजना समेत अन्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से शत प्रतिशत लाभुकों को लाभान्वित किया जाय।

