RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:श्री सत्य साईं सेवा संस्थान ने भगवान श्री सत्य साईं के 98वे जन्मदिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

आरा /भोजपुर 23 नवंबर।श्री सत्य साईं सेवा संस्थान की स्थानीय शाखा द्वारा भगवान श्री सत्य साईं के 98वे जन्मदिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस ब्लड बैंक में किया गया। आज के कार्यक्रम में कुल 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान दिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर शैलेंद्र कुमार के दिशा निर्देश में डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में किया गया ,जिसमें डॉक्टर विवेक राज दंत चिकित्सक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा ने आज के कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है चाहे वह जिस रूप में हो। डॉक्टर विवेक ने बताया की श्री सत्य साईं सेवा संस्थान द्वारा देश-विदेश में मानव सेवा के उद्देश्य से स्वास्थ्य, शिक्षा, एवं सामाजिक सहयोग के कई प्रकार के कार्य वर्षों वर्षों से संपादित किये जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे से प्रेम करें यही इस संस्थान की भावना है। जिससे सामाजिक सहिष्णुता बढ़ाई जा सकती है। आज के कार्यक्रम में राजकुमार, राम सुंदर सिंह साधु, रीमा देवी सहित संस्था के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। रेड क्रॉस ब्लड बैंक के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वी पी सिंह एवं ब्लड डोनेशन समिति के संयोजक डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा की देखरेख में कार्यक्रम का संचालन हुआ। कार्यकरणी सदस्य डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला सहित रेड क्रॉस के कई अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी ने कहा कि ब्लड बैंक आप जैसे रक्तदाताओं के द्वारा ही दिए गए दान से चल रहा है और जिस प्रकार श्री सत्य साईं सेवा संस्थान मानव सेवा से जुटा हुआ है,उसी भावना से रेड क्रॉस सोसाइटी भी पूरे विश्व में काम करती है। आज के कार्यक्रम में रक्तदान करने वालों में डॉ दिलीप कुमार वर्मा, नीरज कुमार वर्मा ,मनीष अग्रवाल, चिंता देवी, कांति देवी ,आशीष जैन, विकास कुमार साह, राजेश अग्रवाल ,अभिषेक कुमार सिंह, मंजेश कुमार, पिंकू जी,शालिनी अग्रवाल, सुनीता देवी, राधे श्याम सिंह, आलोक कुमार आदि रहें।

Related posts

बिहार:अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव की तरह जन सुराज के उम्मीदवारों का जनता करेंगी चुनाव:pk

rktvnews

औरंगाबाद:महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जीविका दीदियाँ।

rktvnews

भोजपुर:हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज

rktvnews

बक्सर: तीन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का सोहरा व नरगदा पंचायत का दूसरा सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण जिला के थारू टोला घोटवा से की ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment