RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

सिनेमा की अवधारणा दर्शकों के लिए कथावाचन को यथासंभव विश्वसनीय बनाना है: अभिनेता के.के मेनन

पणजी/गोवा 23 नवंबर।जाने-माने लोकप्रिय अभिनेता केके मेनन ने बुधवार को गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आयोजित ‘इन-कन्वर्सेशन’ सत्र में कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग में तीस वर्ष का सफर पूर्ण करने के बाद भी महत्वपूर्ण फिल्में बनाने के लिए उत्साह की भावना अभी भी बनी हुई है।
के.के मेनन ने कहा कि द रेलवे मेन श्रृंखला में स्टेशन मास्टर के चरित्र की सत्यनिष्ठा मेरे लिए एक विशेष कार्यस्थल के भीतर विभाग और भूमिका की पराकाष्ठा को जानने के लिए बहुत दिलचस्प हो जाती है।
एक वास्तविक घटना पर चार एपिसोड की श्रृंखला बनाने के कारण के सवाल का उत्तर देते हुए, निर्देशक, शिव रवैल ने कहा कि एक फिल्म निर्माता के लिए, स्वयं को आगे बढ़ाना और दर्शकों को सबसे कठिन कहानी कहना सिनेमा निर्माण का सबसे अच्छा भाग है।
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज प्रमुख तान्या बामी ने कहा कि ‘ऐसी विषयवस्तु पर काम करना जो रुझानों के अनुकूल हो और जिसे दर्शकों के लिए प्रामाणिक कहानी में बदला जा सके, ऐसी सामाग्री अब ओटीटी प्लेटफार्मों के लिए अधिकतम दर्शक जुटाने का आधार है।मास्टरक्लास और इन-कन्वर्सेशन सत्र सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई), एनएफडीसी, फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) और ईएसजी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। फिल्म निर्माण के हर पहलू में छात्रों और सिनेमा के प्रति उत्साह रखने वाले लोगों को प्रोत्साहन देने के लिए इस वर्ष मास्टरक्लास और इन-कन्वर्सेशन सहित 20 से अधिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

Related posts

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

सारण:प्रमंडलीय आयुक्त ने जलालपुर प्रखंड के कुमना पंचायत में मनरेगा के तहत निर्मित ग्रामीण हाट भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

जातीय गणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द।

rktvnews

भोजपुर:डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स’ के लिए बी एस डीएवी के खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

बीएसएनएल ने तीसरी तिमाही में ₹262 करोड़ का मुनाफा कमाया- 2007 के बाद पहला मुनाफा।

rktvnews

‘कर्माधिकारी शनिदेव’ की गाथा में दामिनी का महत्वपूर्ण किरदार निभाएगी अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित!

rktvnews

Leave a Comment