RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस सुमेधा मिशन मोज़ाम्बिक के मापुटो में तैनात।

नई दिल्ली/22 नवंबर।अफ्रीका में जारी विस्तारित परिचालन तैनाती के एक भाग के रूप में, भारतीय नौसेना जहाज सुमेधा 21 नवंबर 2023 को मोजाम्बिक के मापुटो पहुंचा। इस पोर्ट कॉल का लक्ष्य लंबे समय से चले आ रहे राजनयिक संबंधों को सुदृढ़ बनाना, समुद्री सहयोग को मजबूत करना और दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरपारस्परिकता को बढ़ावा देना है। यात्रा के दौरान 23-25 नवंबर 2023 तक व्यावसायिक परस्पर बातचीत, क्रॉस डेक दौरे, योजना निर्माण सम्मेलन और संयुक्त ईईजेड निगरानी निर्धारित है। पोर्ट कॉल के दौरान कार्यकलापों में कमांडिंग ऑफिसर द्वारा नौसेना कमांडेंट, मोजाम्बिक नौसेना और मापुटो शहर के मेयर सहित मोज़ाम्बिक के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों से शिष्टाचार बातचीत शामिल हैं।
मोज़ाम्बिक और भारत के बीच पारंपरिक रूप से गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध रहे हैं, वे लोकतंत्र, विकास और धर्मनिरपेक्षता के समान मूल्यों को साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में नियमित रूप से उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और परस्पर बातचीत होती रही है। नियमित संयुक्त रक्षा कार्य समूह (जेडीडब्ल्यूजी) की बैठकों के माध्यम से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। भारतीय नौसेना के ‘मित्र सेतुओं’ के निर्माण और मित्र देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ बनाने के मिशन के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना के जहाजों को नियमित रूप से विदेशों में तैनात किया जाता है।
आईएनएस सुमेधा विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है और पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के परिचालन कमान के तहत कार्य करता है। यह जहाज कई हथियार प्रणालियों, सेंसरों, अत्याधुनिक नेविगेशन और संचार प्रणालियों/इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट से सुसज्जित है। सुमेधा ने अतीत में विभिन्न बेड़ा सहायता अभियानों, तटीय और अपतटीय गश्त, महासागर निगरानी और एचएडीआर मिशन आरंभ किए हैं।

Related posts

केन्द्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने स्वच्छ ऊर्जा पर चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी में कहा सरकार निर्यात होने वाली हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के लिये कार्बन क्रेडिट संग्रहण की अनुमति देने विचार कर रही है।

rktvnews

अजायब महतो,कामरेड जगदीश मास्टर और शहीद जगदेव प्रसाद जाति नहीं एक विचारधारा थे -जागा कुशवाहा ।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा।

rktvnews

हम “गुट” 41 में 39 नेता हमारे साथ,सिर्फ परिवारवाद और पिता पुत्र की पार्टी नहीं बनने देंगे!दिल्ली जाकर भाजपा नेताओं से करेंगे मुलाकात और पार्टी पर करेंगे दावा:राजेश निराला यादव

rktvnews

वित्त मंत्री जेपी दलाल विशेष।

rktvnews

राजस्थान:100 सिटीज प्रोग्राम” पर केन्द्र व राज्य सरकार, एडीबी और विश्व बैंक के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने किया मंथन, 4 दिवसीय राजस्थान दौरे का समापन ।

rktvnews

Leave a Comment