RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

छोटे पर्दे पर देखें रत्नाकर मटकरी का प्रसिद्ध टेलीप्ले ‘अरण्यक’

ज़ी थिएटर प्रस्तुत करता है मार्मिक मराठी क्लासिक जो वहां से शुरू होता है जहां महाभारत की होती है समाप्ति।

मुस्कान पीआर 24×7\20 नवंबर।नाटककार और निर्देशक रत्नाकर मटकरी की कालजयी मराठी रचना ‘आरण्यक’ कुरुक्षेत्र की लड़ाई के बाद के उस दौर को दर्शाती है जब युधिष्ठिर हस्तिनापुर के राजा बन चुके थे और कौरवों का विनाश हो चुका था। नाटक उस दुःख को मार्मिक रूप से चित्रित करता है जिसे दिल में लिए धृतराष्ट्र, अपने अतीत को पीछे छोड़ , अपनी पत्नी गांधारी और अपने सौतेले भाई और सलाहकार विदुर के साथ, अपना शेष जीवन वन में बिताने के लिए चल देते हैं । पांडवों की माता कुंती भी उनके साथ हो लेती हैं और फिर सभी पात्र खुद को जानने की कोशिश करते हैं और ये भी कि युद्ध में उन्होंने क्या खोया और क्या पाया।
टेलीप्ले में दिलीप प्रभावलकर, रवि पटवर्धन और प्रतिभा मटकरी हैं।जिसका 22 नवंबर को एयरटेल थिएटर, डिश टीवी रंगमंच एक्टिव, और डी2एच रंगमंच एक्टिव पे होगा प्रसारण।

 

Related posts

भोजपुर:देव सूर्य मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न।

rktvnews

नारनौल:एसडीएम डा जितेंद्र सिंह ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओणम की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बक्सर:लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिहार के अपर सचिव द्वारा बहुग्रामीण पाइपलाइन जलापूर्ति योजना सिमरी का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त रमेश घोलप 08 अप्रैल को करेंगे प्रतापपुर प्रखंड का दौरा।

rktvnews

बक्सर:जिला दंडाधिकारी ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश किए जारी।

rktvnews

Leave a Comment