RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सीतामढ़ी:योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने को प्राथमिकता दें‌,कोई मतदाता छुटे नही, युवा एवं महिला मतदादाताओ पर विशेष फोकस करें:आयुक्त

सीतामढ़ी/बिहार 18 नवंबर।योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने को प्राथमिकता दें‌,कोई मतदाता छुटे नही, युवा एवं महिला मतदादाताओ पर विशेष फोकस करें। मतदाता सूची का पुनरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, निर्वाचन विभाग द्वारा जारी दिशा -निर्देशों के अनुरूप सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करें।उक्त बात निर्वाचक सूची प्रेक्षक- सह -आयुक्त तिरहुत प्रमंडल ने आज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2024 के अवसर पर सभी निर्वाचक निबंधन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के अवसर पर गोपाल मीणा ,निर्वाचन सूची प्रेक्षक-सह- आयुक्त तिरहुत प्रमंडल ,मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं सभी निर्वाचक निबंधन अधिकारी के साथ राजकीय मध्य विद्यालय मुरादपुर ,डुमरा में बैठक की गई बैठक में उपस्थित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास होना चाहिए कि शत- प्रतिशत योग्य व्यक्तियों का नाम निर्वाचक सूची में शामिल हो। योग्य व्यक्तियों के नाम किसी भी परिस्थिति में छुटे नहीं ,इस हेतु सतत निगरानी की जाए। महिलाओं एवं युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस करें। छुटे हुए महिलाओं का नाम जोड़ने से जेंडर रेशियो में सुधार होगा। जेंडर रेशियो में और सुधार की जरूरत है। इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जाए और नए वोटरों को निर्वाचके सूची में शामिल किया जाए।उन्होंने कहा की अयोग्य व्यक्तियों एवं मृत व्यक्तियों का नाम हटाने से पहले अच्छे तरीके से भौतिक सत्यापन कर लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है।अतः निर्वाचन विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ करेंगेम इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देश दिया कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सभी प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी एवं बीएलओ के साथ बैठक कर सभी बीएलओ को प्रपत्र 6 संग्रहण का मतदान केंद्र वार लक्ष्य देंगे। इस संबंध में जिन बूथों की स्थिति संतोषजनक नहीं है वहां विशेष फोकस करते हुए कार्य करेंगे।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलओ के साथ बैठक

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में आप सबों से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि योग्य मतदाताओं ,विशेष कर युवा एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने की दिशा में आप सबो की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।अपने बीएलए के माध्यम से आप सभी प्रयास करें ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके। वहीं बैठक में उपस्थित सभी बीएलओ को संबोधित करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि 25 एवं 26 नवंबर 2023 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी बीएलओ अपने-अपने मतदाता केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उनके द्वारा बीएलओ रजिस्टर को भी देखा गया इस संबंध में आवश्यक निर्देश उनके द्वारा दिए गए।
बैठक के बाद आयुक्त के द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जागरूकता रथ के द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान सभी प्रखंडों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री देहरादून में आयोजित ऊर्जा निगमों के कार्मिकों द्वारा ’स्वागत एवं अभिनन्दन’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

दुमका :नशामुक्ति को लेकर डालसा द्वारा चलाया गया सघन जागरूकता अभियान।

rktvnews

चतरा:आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का Vulnerability Mapping से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री 73 फरियादियों की सुनी समस्याएं! अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला प्रशासन की पहल पर जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 एवं कटे होंठ-तालू से पीड़ित 1 बच्चे का हुआ निःशुल्क सफल इलाज, जिला लौटने पर सिविल सर्जन ने किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

सारण:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत बस क्रय करने हेतु पांच लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।

rktvnews

Leave a Comment