RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:जिले का विजन डॉक्यूमेंट बनाएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)24 जून ।जिले के सभी अनुविभागों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाए। विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में अनुविभागीय स्तरीय अधिकारियों की कमेटी गठित की जाए। यह निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि सभी अनुविभागों/ विधानसभाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएं। विजन डॉक्यूमेंट वहां दस्तावेज होगा जिसमें जिले के विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत रखते निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि गौशालाओं का सुचारू रूप से संचालन किया जाए। जिन गौशालाओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है उनका पंजीयन शीघ्र किया जाए। सुनिश्चित करें कि बारिश के दौरान मार्गो पर गोवंश बैठे न पाए जाएं।
उन्होंने कहा कि गोवंश की टैगिंग के आधार पर नगरीय क्षेत्रों में पशुओं को सड़कों पर खुला विचरण के लिए छोड़ने वाले पशुपालकों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाएं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी निराश्रित गोवंश के सड़कों पर खुला विचरण पर अंकुश लगाने के लिए पंचायतों द्वारा संकल्प पारित कराएं। अपने पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ने वाले पशुपालकों पर संबंधित एसडीएम द्वारा धारा 133 के तहत नोटिस दिया जाए। निर्देशों की अवेहलना करने कर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही भी की जाएं।

खाद की उपलब्धता एवं वितरण की सतत मॉनिटरिंग करें

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा कर कृषि ,मार्कफेड, सहकारिता आदि सम्बन्धित विभागों को खाद की उपलब्धता की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम भी अपने क्षेत्र में किसान संगठनों के साथ बैठक आहूत कर उन्हें खाद के संतुलित उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। खाद/बीज के उपलब्ध बेहतर विकल्पों के संबंध में किसानों को जानकारी दी जाएं।

7 जुलाई से 13 जुलाई तक जिले में वृहद स्तर पर होगा पौध रोपण

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में 7 जुलाई से 13 जुलाई तक वृहद स्तर पर पौध रोपण किया जाएगा। सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं सीएमओ अपने क्षेत्र में पौध रोपण की आवश्यक तैयारियां पूरी कराएं। चिन्हित भूमि पर गड्डे खुदवाने की कार्यवाही की जाए। पौध रोपण के महाअभियान से विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जोड़ा जाएं। बताया गया कि गंभीर बांध पर लगभग सवा लाख पौध रोपण किया जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
जल गंगा संवर्धन अभियान की भी जनपद और निकायवार समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने उज्जैन नगर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा कर गोवर्धन सागर की भूमि संबंधी समस्या का निराकरण करने और पुष्कर सागर पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश नगर निगम व एसडीएम नगर को दिए।

सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण में गति लाएं

सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सीमांकन के प्रकरणों में निराकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं है। राजस्व अधिकारियों द्वारा सीमांकन सप्ताह अंतर्गत सीमांकन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराएं। सीमांकन में प्रतिवेदन समय पर दिए जाए। साथ ही आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों का भी निराकरण कराएं। स्वामित्य योजना के तहत लंबित ग्राउंड ट्रूथींग और आरओआर भी शीघ्र पूर्ण कराई जाए। पीएम किसान योजना के तहत लंबित ईकेव्हाईसी भी 29 जून तक पूर्ण कराएं। 6 महीने से अधिक के राजस्व प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।

सवारी मार्ग सहित अन्य मार्गों पर जर्जर भवनों को हटाएं

कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम को निर्देश दिए कि सवारी मार्ग सहित अन्य क्षेत्र से जर्जर भवनों को हटाने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाएं। इसी प्रकार उज्जैन नगर के शांति नगर,एकता नगर ,सुदर्शन नगर आदि निचले इलाकों से नालों पर हुए अतिक्रमण हटाएं जाए। नालों पर अतिक्रमण के चलते जल भराव की स्थिति निर्मित ना हो यह सुनिश्चित करें। अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएं।

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में कोताही न बरतें

कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर निर्देश दिए कि राजस्व विभाग द्वारा 24 जून से लेकर 29 जून तक 50 दिवस से अधिक की शिकायतों का निराकरण किया जाए। उन्होंने खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,श्रम विभाग , किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग आदि विभागों के प्रकरणों के निराकरण में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में निगम आयुक्त आशीष पाठक, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन, सीईओ यूडीए संदीप सोनी, कार्यकारी निदेशक एमपीआईडीसी राजेश राठौर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें। विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

Related posts

चतरा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समन्वय समिति व मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर के कृषि व ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध बोल्डर लदे तीन हाईवा वाहनों को किया गया जप्त।

rktvnews

भोजपुर:12 नवंबर से 28 फरबरी 2025 तक चलेगा सांस अभियान : डा के एन सिन्हा

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में ‘‘100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान’’ के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन।

rktvnews

पटना:साहित्य की महान आकांक्षा की पूर्ति है उपन्यास ‘सम्मान-पथ’: डॉ सुलभ

rktvnews

Leave a Comment